'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम! एक-दूसरे से बनाई दूरी

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में ड्रामा देखने को मिला. लव गिल और स्काउट ओपी के बीच दरार आ चुकी है. दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बनाने का फैसला किया है. चलिए आपको भी बताते हैं लेटेस्ट एपिसोड में क्या कुछ देखने को मिला.

bigg boss 20 love gill scout op

'बिग बॉस 20' में लव और स्काउट के बीच आई दरार (pic credit- screengrab)

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच कलेश देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट वीकेंड का वार में लवप्रीत गिल और स्काउट ओपी के बीच दरार देखने को मिली. स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड ने दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए लव को खूब फटकार लगाई. इसके बाद लव गिल पूरी तरह से टूट गई हैं. लेटेस्ट एपिसोड में लवप्रीत गिल फूट-फूटकर रोती दिखाई दीं. वहीं लव स्काउट से सवाल भी करती नजर आईं. इस सिचुएशन का जिम्मेदार लव ने स्काउट ओपी को ठहराया. अब दोनों ने शो में एक-दूसरे से दूरी बना ली है. चलिए आपको भी बताते हैं लेटेस्ट एपिसोड में क्या कुछ देखने को मिला.

विज्ञापन

बुरी तरह टूटीं लव गिल

लेटेस्ट वीकेंड का वार में लव गिल और स्काउट ओपी के रिश्ते पर सवाल उठाए गए. स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने लव पर आरोप लगाते हुए उन्हें मैनिपुलेटिव का टैग दे दिया. इसके बाद से ही लव गिल पूरी तरह टूट गईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. वीकेंड का वार तो खत्म हो गया लेकिन लव गिल अपने इमोशन्स को रोक नहीं सकीं और लेटेस्ट एपिसोड में वो फूट-फूटकर रोने लगीं. इसके बाद उन्होंने स्काउट ओपी से भी सवाल किए और उनसे पूछा कि मैंने कब तुम्हें कहा है कि मुझसे बात करो या मेरी केयर करो.

विज्ञापन

दोनों ने एक-दूसरे से बनाई दूरी

लव गिल ने पूरी सिचुएशन का जिम्मेदार स्काउट ओपी को ठहरा दिया. हालांकि इस दौरान स्काउट ओपी लव से बात करने में हिचकिचाते नजर आए और बातचीत के बीच से भागते नजर आए. वहीं लव गिल और स्काउट ओपी ने इसके बाद एक-दूसरे से दूरी बना ली और आपस में बात ना करने का फैसला किया. अब दोनों आपस में बात नहीं कर रहे हैं और दोनों की दोस्ती भी पूरी तरह से खत्म हो गई है. वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और दूर रहने के फैसले को सही बता रहे हैं.  

विज्ञापन

कौन-कौन है नॉमिनेट?

‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. इनमें गुल्लू, कनिका मान, स्काउट ओपी, आसिफ खान, लवप्रीत गिल और आम्रपाली दुबे का नाम शामिल है. इन कंटेस्टेंट्स में से कोई एक कंटेस्टेंट अपकमिंग वीकेंड का वार में एविक्ट होता दिख सकता है. अब देखना दिलचस्प है कि अपकमिंग वीकेंड का वार में इन 6 कंटेस्टेंट्स में से किस कंटेस्टेंट का पत्ता कटता नजर आएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ