IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज में अब तक 2 मैचों में कड़ी टक्कर देखने को मिली है. दोनों ही मुकाबले आखिरी ओवर में जाकर खत्म हुए हैं. ऐसे में तीसरे मुकाबला भी ऐसा ही होने की उम्मीद की जा रही है. फैंस भी तीसरे मुकाबले में भी मैच आखिरी ओवर तक जाने की उम्मीद है. जिसके कारण ही फैंस इस मैच को देखने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. फैंस अब जानना चाहते हैं कि इस मुकाबले को वो कब और कहां फ्री में देख सकते हैं.
कब और कहां फ्री में देखें तीसरा मुकाबला?
हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में तीसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर के 12:30 बजे खेला जाने वाला है. हालांकि ये मुकाबला न्यूजीलैंड में रात के 8 बजे ही शुरू होने वाला है. इस मुकाबले को फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल की बात करें तो सोनी लिव पर फैंस इस मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं. वहीं अगर किसी फैन को ये मुकाबला फ्री में देखना है, तो उन्हें डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं.
भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में अब तक 3 टी-20 मैच खेले गए हैं. जिसके पहले 2 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली थी. लेकिन पिछले मैच में भारत को शानदार जीत मिली थी. ऐसे में टीम इंडिया उसी लय को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी. टीम इंडिया अब हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को बराबरी पर लाना चाहेगी. बैक टू बैक मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. ऐसे में वो तीसरे मुकाबले में ही सीरीज को अपनी तरफ करना चाहती है.
प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं करेगी टीम इंडिया
इंडिया की टीम फिलहाल तीसरे टी-20 मुकाबले में प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं करने वाली है. हालांकि वैभव सूर्यवंशी को इस मुकाबले में खुद को साबित करना होगा. पिछले मुकाबले में वो 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे. कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से भी रन नहीं आ रहे हैं. ऐसे में वो भी तीसरे मुकाबले में एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. कुछ ऐसा ही अभिषेक शर्मा के साथ भी हो रहा है. इस मुकाबले में सभी की नजरें भुवनेश्वर कुमार के ऊपर रहने वाली है. भुवनेश्वर कुमार पहले दोनों ही टी-20 मुकाबलों में बुरी तरह से फेल हो गए थे.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
टीम इंडिया: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.
न्यूजीलैंड टीम: फिन एलन, टिम सेफर्ट, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने और जैकब डफी.