IND VS NZ Live Score: भारत को मिली पहली सफलता, अर्शदीप ने टिम सीफर्ट को भेजा पवेलियन

India vs New Zealand Live Cricket Score and Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (27 अक्टूबर) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

India vs New Zealand 3rd T20I Live Score

भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच आज (PIC Credit - News24)

IND vs NZ 3rd T20I Today Cricket Match Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच में टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी है, जबकि न्यूजीलैंड ने तीन बड़े बदलाव किए हैं. क्राइस्टचर्च में खेले गए शुरुआती दो मुकाबले जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है. अब भारत की नजरें तीसरे टी20 में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करने पर होगी, जबकि मेजबान टीम वापसी करना चाहेगी. कीवी टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

India vs New Zealand 3rd T20I: कब और कहां देखें लाइव?

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है. वहीं, सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में लाइव मैच का मजा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

India vs NZ 3rd T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर.

विज्ञापन

IND vs NZ 3rd T20I: पिच और मौसम का मिजाज

वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है. इस मैदान पर अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है, जिससे बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स खेलने का मौका मिलेगा. हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाज परिस्थितियों का फायदा उठा सकते हैं. वेलिंगटन में चलने वाली तेज हवाएं और गेंद की स्विंग बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं. ऐसे में शुरुआती ओवरों में विकेट बचाकर खेलना जरूरी होगा. वहीं, स्पिन गेंदबाज बीच के ओवरों में रन बनाने की रफ्तार धीमी करने की जिम्मेदारी संभालेंगे.

मौसम की बात करें तो मैच के दौरान बारिश की संभावना न के बराबर है. एक्यूवेटर के मुताबिक, मंगलवार को वेलिंगटन में बारिश की संभावना सिर्फ 1 प्रतिशत है. यहां अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है और खेल के दौरान तेज हवाएं चलेगी. अगर बारिश होती है, तो मुकाबले में रुकावट आ सकती है और ओवर्स में भी कटौती देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

India vs New Zealand 3rd T20I: हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हेड टू हेड पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 33 टी20I मुकाबले खेल जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मैचों में जीत मिली है. वहीं, एक मैच टाई रहा है.

मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

LIVE UPDATES

IND vs NZ Live Score: भारत को मिली पहली सफलता

अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिला दी है. अर्शदीप ने अपने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर टिम सीफर्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया. सीफर्ट सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए. 1.2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 4 रन है.

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. फिन एनल और टिम सीफर्ट पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर फेंकने आए हैं.

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर.

IND vs NZ Live Score: भारत की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

तीसरे टी20 मैच के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव किए हैं. मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और नाथन स्मिथ बाहर हो गए हैं, जबकि मैथ्यू फिशर , काइल जैमीसन और एडम मिल्ने की प्लेइंग 11 में एंट्री हुई है. वहीं, भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी है.

IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी.

IND vs NZ Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच के लिए अब से कुछ ही देर में करीब 12 बजे टॉस होगा. वहीं, मैच 12:30 बजे शुरू होगा.

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

IND vs NZ Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह.

IND vs NZ Live Score: वेलिंगटन में टीम इंडिया का खराब रिकॉर्ड

वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में भारतीय टीम का T20I रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. भारत ने इस मैदान पर अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें से दो मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मुकाबला टाई रहा. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैदान पर 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है.

IND vs NZ Live Score: किसका पलड़ा भारी?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हेड टू हेड पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 33 टी20I मुकाबले खेल जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मैचों में जीत मिली है. वहीं, एक मैच टाई रहा है.

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड

टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, डेवोन कॉनवे.

IND vs NZ Live Score: भारत का फुल स्क्वॉड

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव.

IND vs NZ Live Score: भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच आज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (27 अक्टूबर) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. टीम इंडिया शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे है. अब भारतीय टीम लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, जबकि मेजबान टीम वापसी करना चाहेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ