देवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर, फिर किया धमाकेदार कमबैक

Devdutt Padikkal: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल फिलहाल खुद को साबित करने का प्रयास कर रहे हैं. श्रीलंका दौरे पर अच्छी बल्लेबाजी करके उन्होंने खुद को टेस्ट फॉर्मेट में साबित किया है. इस बीच पडिक्कल ने कुछ बड़े खुलासे भी किए हैं.

Devdutt Padikkal

Devdutt Padikkal ने अपनी बीमारी को लेकर किया अब बड़ा खुलासा (Pic Credit- ANI)

Devdutt Padikkal: भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में अपनी टेस्ट टीम बनाने का प्रयास कर रही है. जिसके कारण ही चेतेश्वर पुजारा की जगह लेने वाले खिलाड़ी को लेकर भी चर्चा चल रही है. साई सुदर्शन को पहले इस नंबर के लिए मौका मिला. लेकिन वो उसका पूरी तरह से फायदा नहीं उठा सके. लेकिन टीम उन्हें बैक कर रही थी. ऐसे समय में उन्हें इंजरी हो गई. जिसके कारण ही देवदत्त पडिक्कल को मौका मिला. पडिक्कल ने उस मौके का फायदा उठाकर खुद को साबित कर दिया है. 

विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल ने बीमारी को लेकर किया बड़ा खुलासा 

साल 2022 में देवदत्त पडिक्कल को बीमारी के कारण क्रिकेट से दूर होना पड़ा था. उस दौर को याद करते हुए पडिक्कल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘वो अब तक मेरी जिंदगी का निश्चित रूप से सबसे मुश्किल दौर था. ऐसा लग रहा था जैसे हर चीज मेरे खिलाफ जा रही है. मुझे लगा था कि शायद मेरा क्रिकेट करियर अब खत्म होने वाला है, क्योंकि जब आप भारत में लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहते हैं, तो ऐसा महसूस होता है कि बाकी सभी खिलाड़ी आपसे बहुत आगे निकल गए हैं. अगर आप एक सीजन भी नहीं खेल पाते हैं, तो यह एहसास होने लगता है. करीब दो साल तक अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से दूर रहना मेरे लिए बेहद मुश्किल था.’  

विज्ञापन

पडिक्कल को लगा था कि वो इस दौर से आगे ही निकल नहीं पाएंगे. उस समय को याद करते हुए पडिक्कल ने आगे कहा, ‘मुझे सच में लगने लगा था कि शायद मैं इस मुश्किल दौर से कभी बाहर नहीं निकल पाऊंगा. लेकिन मैं उन सभी लोगों का बेहद आभारी हूं, जिन्होंने इस दौरान मेरी मदद की. डॉक्टरों, न्यूट्रिशनिस्ट और उन सभी लोगों का, जिन्होंने मुझे दोबारा उस स्थिति में पहुंचाया, जहां मैं हाई लेवल पर प्रदर्शन कर सकूं.’  

सिर्फ कमबैक के बारे में सोच रहे थे पडिक्कल 

बीमारी का असर देवदत्त पडिक्कल के प्रदर्शन पर भी साफ नजर आ रहा था. उस समय पडिक्कल सिर्फ फिट होने के बारे में सोच रहे थे. इस बारे में उन्होंने कहा, ‘उस मुश्किल दौर में मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही बात थी. मैं बस स्वस्थ होना चाहता था, फिट होना चाहता था और दोबारा क्रिकेट खेलना चाहता था. आखिरकार जब मैं उस दौर से बाहर निकला, तो मैं उस मुकाम पर वापस पहुंचने के लिए पहले से दोगुना दृढ़ निश्चयी था. जहां पर मुझे होना चाहिए था.’ 

विज्ञापन

उस समय को याद करते हुए देवदत्त पडिक्कल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह मेरी यात्रा का एक अहम हिस्सा था और मैं इस अनुभव के लिए सच में आभारी हूं. इसकी वजह से अब जब भी मुझे देश या अपने राज्य के लिए खेलने का मौका मिलता है, तो मेरे मन में पहले से कहीं ज्यादा आभार का भाव होता है. मुझे यह सोचकर बहुत खुशी और सौभाग्य का एहसास होता है कि मैं उस बीमारी और स्वास्थ्य संबंधी समस्या से उबर पाया और दोबारा मैदान पर उतरकर क्रिकेट खेल सका.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ