Karwa Chauth Mehendi: करवाचौथ पर नहीं लगानी फुल हैंड मेहंदी तो ये मिनिमल डिजाइन आपके लिए ही हैं, ट्रेंडी हैं ये Mehendi Designs

Karwa Chauth Mehendi Designs: करवाचौथ पर अगर आप भी अपने हाथों पर खूबसूरत और ट्रेंडी मेहंदी लगाना चाहती हैं तो यहां से देख लीजिए मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन. हाथों की शोभा बढ़ा देंगे ये पैटर्न.

Karwa Chauth Mehendi
1 / 8
Latest Mehendi Designs For Karwa Chauth: बेस्ट हैं मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइन. (Image Credits - AI)

Karwa Chauth Mehendi Ideas: एक जमाना था जब करवाचौथ से पहले मेहंदी के डिजाइन वाली किताबें खरीद कर लाई जाती थीं और लेटेस्ट डिजाइन (Latest Mehendi Designs) का आइडिया मिलता था, लेकिन अब यह काम इंटरनेट के जरिए ही हो जाता है. कई बार इंटरनेट पर भी मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन ढूंढने मुश्किल हो जाते हैं और ढूंढने में समय भी बहुत जाता है सो अलग. ऐसे में आपके मेहंदी ढूंढने के काम को हम आसान कर रहे हैं. यहां आपके लिए करवाचौथ पर लगाने के लिए मेहंदी के कुछ ट्रेंडी डिजाइन (Trendy Mehendi Designs) दिए गए हैं जिनसे आइडिया लेकर आप भी अपने हाथों पर मेहंदी लगवा सकती हैं. अगर आपको फुल हैंड मेहंदी नहीं लगवानी है तो ये मिनिमल डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेंगे.

विज्ञापन

आधे हाथ वाली मिनिमल मेहंदी

आधे हाथ वाली मिनिमल मेहंदी 2 / 8

मेहंदी के इस डिजाइन पर नजर डालिए. आधे हाथ और उंगलियों पर लगा मेहंदी का यह डिजाइन बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रहा है. Image Credits - Insta/henna.diaryy

विज्ञापन

बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

बैक हैंड मेहंदी डिजाइन 3 / 8

बैक हैंड पर लगाने के लिए इस मेहंदी डिजाइन को कॉपी किया जा सकता है. इसमें उंगलियों और कलाई को भरा गया है और बाकी हिस्से पर सिंपल पैटर्न लगाया गया है. Image Credits - Insta/soniyajadwani13

यह ट्रेंडी डिजाइन है बेस्ट

यह ट्रेंडी डिजाइन है बेस्ट 4 / 8

मेहंदी के इस ट्रेंडी डिजाइन को देखिए जिसमें बेहद सिंपल और एलिगेंट तरह से हाथों को सजाया गया है. ऑफिस जाने वाली महिलाओं को इस तरह के डिजाइन खासा पसंद आते हैं. Image Credits - Insta/mehandibykamlesh

विज्ञापन

कमल के फूल वाली मेहंदी

कमल के फूल वाली मेहंदी 5 / 8

कमल के फूल की मेहंदी लंबे समय से ट्रेंड में बनी हुई है. ऐसे में आप भी इस मॉडर्न मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर लगा सकती हैं. हथेली पर कमल और उंगलियों पर बेल के डिजाइन से इस मेहंदी को पूरा किया गया है. Image Credits - Insta/swaleha_dpz

भरी उंगलियों वाली मेहंदी

भरी उंगलियों वाली मेहंदी 6 / 8

हाथों को नहीं भरना है लेकिन भरी उंगलियों की मेहंदी तो लगाई ही जा सकती है. उंगलियों पर भरकर डिजाइन लगाया जा सकता है और हथेली पर सिंपल मेहंदी लगा सकते हैं. यह खूबसूरत दिखता है. Image Credits - Insta/kavithaaa1297

विज्ञापन

करवाचौथ स्पेशल मेहंदी

करवाचौथ स्पेशल मेहंदी 7 / 8

बेहद ही आसानी से करवाचौथ की इस मेहंदी को लगाया जा सकता है. हथेली पर सजा करवा और थाली खासतौर से त्योहार की शोभ बढ़ा रहे हैं. इसमें कलाई पर भी बेहद सिंपल और यूनिक सा पैटर्न है. Image Credits - Insta/mehendi_4u

ट्रेंडी फ्लोरल पैटर्न की मेहंदी

 ट्रेंडी फ्लोरल पैटर्न की मेहंदी 8 / 8

हथेली पर इस यूनिक से फ्लोरल पैटर्न की मेहंदी लगाई जा सकती है. इसमें उंगलियों पर भी बेहद हटकर डिजाइन बनाया गया है. इस मेहंदी को लगाएंगी तो आपको हर तरफ से तारीफ जरूर मिलेगी. Image Credits - Insta/akshata_mehndi यह भी पढ़ें - करवाचौथ पर खरीदनी है पायल तो यहां देखिए 7 लेटेस्ट डिजाइन, 5वां है सबसे बेस्ट, पैर दिखेंगे बेहद खूबसूरत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन