'थैंक गॉड राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा,' पोस्ट को लेकर यूपी CEO ने मांगी माफी; कहा- आगे से ऐसा नहीं होगा

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में विवादित नाम को लेकर हंगामा हुआ तो मुख्य निर्वाचन अधिकारी को माफी मांगनी पड़ी. उन्होंने एक पोस्ट लिखकर उन सभी लोगों से सार्वजनिक माफी मांगी है, जिन्होंने पोस्ट में उनकी भाषा को लेकर आपत्ति जताई थी.

election commission | voter list | uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के CEO ने नई पोस्ट लिखकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. Credit- X(ceoup)

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने विवादित X पोस्ट को लेकर सार्वजनिक माफी मांगी है. क्योंकि CEO के आधिकारिक X हैंडल से बलिया में विधान परिषद चुनाव की वोटर लिस्ट में विवादित और अजीबोगरीब नाम को लेकर एक टिप्पणी की गई थी, जिसकी भाषा पर बवाल मचा था. आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह समेत कई नेताओं ने टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई. विवाद बढ़ता देख CEO ने एक X पोस्ट लिखकर पहली वाली पोस्ट की अमर्यादित भाषा पर खेद जताया और अपनी गलती मानते हुए आपत्ति जताने वाले सभी लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है.

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के सांसद ने सवाल उठाए

CEO ने भविष्य में शालीन भाषा इस्तेमाल करने का वादा भी किया. लेकिन उनकी टिप्पणी को लेकर खूब बवाल मचा और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे. बलिया की वोटर लिस्ट में ‘राम ने यादव को मारा’ जैसा विवादित नाम दर्ज होने के कारण आपत्तिजनक स्थिति बन गई थी. AAP सांसद संजय सिंह और AAP नेता राजेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और सॉफ्टवेयर पर सवाल उठाए. दोनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग (ECI) से सवाल पूछा कि आखिर उनके कंप्यूटर सॉफ्टवेयर ने किसी यादव को ही क्यों निशाना बनाया? इस सवाल का जवाब देते हुए CEO उत्तर प्रदेश के आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट लिखी गई, जिसकी भाषा काफी आपत्तिजनक थी.

विज्ञापन

पोस्ट में क्या लिखा था जिससे आक्रोश फैला‌?

बता दें कि CEO उत्तर प्रदेश के आधिकारिक हैंडल से की गई पोस्ट में लिखा कि कंप्यूटर जातिवादी नहीं है और किस्मत से गलती से भी किसी जाति या किसी अल्पसंख्यक के साथ भेदभाव नहीं हुआ. पोस्ट में लिखी गई भाषा को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई और उनमें भारी आक्रोश फैल गया. जनता में बढ़ते आक्रोश और विवाद को देखते हुए CEO उत्तर प्रदेश ने दूसरी पोस्ट लिखकर खेद जताया. उन्होंने स्वीकार किया कि पोस्ट में उनकी टिप्पणी की भाषा, भाव और लहजा तीखा था, जो सरकारी संस्थान की गरिमा के खिलाफ था. इसलिए नाराज लोगों से दिल से और ईमानदारी से माफी मांगता हूं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ