---विज्ञापन---

खेल angle-right

यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो विवाद पर भारत-श्रीलंका के कोच ने दिया बयान, जानिए क्या कहा

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच मैदान पर झड़प हो गई थी. इस विवादित घटना पर दोनों टीमों की ओर से बड़ा बयान सामने आया है.

---विज्ञापन---

Yashasvi Jaiswal-Asitha Fernando: भारत और श्रीलंका के बीच रविवार, 23 अगस्त से कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन भारतीय स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच तीखी बहस देखने को मिली. दरअसल, यशस्वी आउट होने के बाद पवेलियन लौट रहे थे, तभी असिथा ने उनसे कुछ कहा. इसके बाद दोनों खिलाड़ी मैदान पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए और यशस्वी ने अपना सिर (हेलमेट पहने हुए) असिथा से लड़ा दिया.

हालांकि, श्रीलंका के बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया और कुछ ही देर मामला शांत हो गया. लेकिन इस विवादित घटना के कारण यशस्वी की मुश्किलें बढ़ सकती है. इस हरकत के लिए उन्हें आईसीसी की ओर से कड़ी सजा मिल सकती है, क्योंकि मैदान पर बॉडी कॉन्टैक्ट करने पर सजा का प्रावधान है. इसी बीच यशस्वी-असिथा की लड़ाई पर भारत और श्रीलंका की ओर से बड़ा बयान सामने आया है.

---विज्ञापन---

यशस्वी-असिथा विवाद पर भारतीय बैटिंग कोच ने दिया बयान

कोलंबो टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई झड़प को लेकर बड़ा बयान दिया. कोटक ने कहा कि यह घटना शायद हीट ऑफ द मोमेंट में हुई होगी, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि जायसवाल को असिथा से बॉडी कॉन्टैक्ट नहीं करना चाहिए था.

कोटक ने कहा, “मुझे लगता है कि असिथा ने यशस्वी से कुछ कहा होगा और यह शायद हीट ऑफ द मोमेंट में हुआ होगा. हालांकि, जायसवाल को उसके इतने करीब नहीं होना चाहिए था, लेकिन ऐसा तब होता है जब आप जोश में होते हैं.”

---विज्ञापन---

श्रीलंका के बॉलिंग कोच ने भी दिया बयान

वहीं, जब श्रीलंका के तेज बॉलिंग कोच रयान वैन निकर्क से यशस्वी और असिथा विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस घटना का पता लगाना मैच रेफरी की जिम्मेदारी है. वैन निकर्क ने कहा, “ये बातें शायद भावनाओं का अतिरेक हैं. मैं इसे मैच रेफरी पर छोड़ता हूं कि वे इससे निपटें.” बता दें कि, एंडी पायक्रॉफ्ट इस टेस्ट मैच की देखरेख कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs SL: कुलदीप यादव बीमार है या नहीं? बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कर दिया साफ, बताई पूरी सच्चाई

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह घटना कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय पारी के दौरान हुई. पहले सेशन में असिथा फर्नांडो ने यशस्वी जायसवाल को 45 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया. इसके बाद जब जायसवाल पवेलियन लौट रहे थे, तभी फर्नांडो ने उन्हें कुछ कहा, जिसपर वह भड़क गए और पलटकर उनसे भिड़ गए. हालांकि, श्रीलंका के बाकी खिलाड़ियों और कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने बीच बचाव करते हुए मामला शांत करवाया.

---विज्ञापन---

इस दौरान जायसवाल ने अपने सिर (हेलमेट पहने हुए) को फर्नांडे के माथे से टकरा दिया, जो आईसीसी के नियमों के खिलाफ है. इसके लिए आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.12 के तहत कड़ी सजा का प्रावधान है. ऐसे में यशस्वी पर मैच सस्पेंशन या मैच फीस का 100 प्रतिशन तक का जुर्माना भी लग सकता है.

ये भी पढ़ें- WTC Points Table: श्रीलंका पर जीत से टीम इंडिया को होगा जबरदस्त फायदा, फाइनल के करीब बढ़ाएंगे एक और कदम

---विज्ञापन---

First published on: Aug 24, 2026 10:42 AM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola