IND vs SL: कुलदीप यादव बीमार है या नहीं? बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कर दिया साफ, बताई पूरी सच्चाई
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव नहीं खेल रहे हैं. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बताया था कि कुलदीप को इन्फेक्शन है और इसलिए वह इस मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. वहीं, अब भारतीय बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कुलदीप को लेकर चल रही अटकलों पर जवाब दिया है.
कुलदीप यादव बीमारी के कारण दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं (Pic Credit- ANI)
---विज्ञापन---
IND vs SL, Kuldeep Yadav: भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं. कुलदीप को दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है. 23 अगस्त से शुरू हुए इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि कुलदीप को इन्फेक्शन है और इसलिए वह इस मैच में नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह ऑलराउंडर सरांश जैन को डेब्यू का मौका दिया गया.
हालांकि, कुलदीप को प्लेइंग 11 से बाहर किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी. कई लोगों ने कहा कि कुलदीप को बाहर करने के लिए बीमारी का बहाना बनाया गया है. इन अटकलों पर अब भारतीय बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने साफ जवाब दिया है और कुलदीप की बीमारी को लेकर पूरी सच्चाई बताई है.
---विज्ञापन---
कुलदीप यादव को लेकर क्या बोले सितांशु कोटक?
टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कुलदीप यादव के कोलंबो टेस्ट से बाहर किए जाने की अटकलों को सिरे से खारिज किया है. कोटक ने साफ कहा है कि कुलदीप को सच में वायरल बुखार था और उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रखने के लिए बीमारी का बहाना बनाने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि कुलदीप मैदान पर उतरने के लिए फिट नहीं थे.
कोटक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “अगर टीम को स्पिनर की जरूरत है और वह नहीं खेलता है, तो यह बहाना बनाने की कोई जरूरत नहीं है कि वह खेलने के लिए फिट नहीं था.” कोटक के इस बयान से साफ हो गया है कि कुलदीप वाकई में बीमार हैं, इसलिए वह दूसरे टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले पाए हैं.
---विज्ञापन---
“No Need To Fake Illness”: India Coach Sitanshu Kotak Makes Stunning Remark On Kuldeep Yadav
Sitanshu Kotak said:
"I don't think that's a relevant question (on Kuldeep's fitness). If he is not fit, how will he think if he plays or not? When he left there (Galle), he was… pic.twitter.com/zKeCFuO4pP
When Kuldeep Yadav was dropped, it was said that he had a viral infection and was not well. But here, during the match, Kuldeep is giving autographs to everyone and sitting and interacting with all the team players. I don’t understand why Kuldeep is not being played. In an… pic.twitter.com/IbAR2Y1Z3d
कोटक ने आगे स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर भी जानकारी दी. पंत कोलंबो टेस्ट के पहले दिन कलाई में लगी चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. टी-ब्रेक के ठीक बाद लाहिरू कुमारा की बाउंसर गेंद से उनकी बाएं हाथ की कलाई पर जाकर लगी और वह 15 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाकर होकर मैदान से बाहर चले गए थे.
इसके बाद पंत की चोट की जांच की गई है और वह मैदान पर बल्लेबाजी के लिए दोबारा नहीं उतरे. हालांकि, बैटिंग कोच कोटक ने कहा है कि सोमवार (24 अगस्त) मैच के दूसरे दिन पंत अपनी पारी फिर से शुरू कर सकते हैं.
---विज्ञापन---
पहले दिन भारत ने बनाए 300 रन
कोलंबो टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने पहली पारी में 85 ओवर में 5 विकेट पर 300 रन बना लिए थे. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़ा और 12 चौकों के साथ 117 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके अलावा, कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल 45 रन बनाए. फिलहाल ध्रुव जुरेल 7 रन और सारांश जैन 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
हिंदी न्यूज़/खेल/IND vs SL: कुलदीप यादव बीमार है या नहीं? बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कर दिया साफ, बताई पूरी सच्चाई
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.