---विज्ञापन---

टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी, वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से पहले फिट हो सकते हैं हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सितंबर के आखिर में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इससे पहले सबकी नजरें हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर टिकी हैं. इसी बीच खबर सामने आई है कि वह जल्द ही व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने के लिए फिट हो सकते हैं.

---विज्ञापन---

IND vs WI ODI Series, Hardik Pandya: जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के दौरान भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का सिलेक्शन 16 सितंबर को होने की संभावना है. इस सीरीज में कई खिलाड़ियों की वनडे टीम में वापसी होने की उम्मीद है. इसी बीच टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. चोट के कारण लंबे समय से मैदान से बाहर चल रहे टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से पहले फिट हो सकते हैं. यानी हार्दिक की वेस्टइंडीज सीरीज में वापसी हो सकती है.

हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से सबकी नजरें हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर टिकी हैं. हार्दिक ने IPL 2026 के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है. वह आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे और तब से वह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपनी रिकवरी पर काम रहे हैं. अगर हार्दिक फिट नहीं होते हैं तो चयनकर्ताओं के सामने वनडे टीम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर चुनने की बड़ी चुनौती होगी.

---विज्ञापन---

हालांकि, हार्दिक को ऑस्ट्रेलिया ए खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है. इसी बीच न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि, हार्दिक के 20 सितंबर से व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने के लिए फिट होने की उम्मीद है. यानी वह वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से पहले पूरी तरह से फिट होकर चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे हार्दिक

32 वर्षीय हार्दिक पांड्या को 6 से 11 अक्टूबर तक पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाले तीन वनडे मैचों की इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है. फिटनेस मंजूरी मिलने पर हार्दिक इस सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं. हालांकि, इससे पहले हार्दिक की नजर वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम में जगह बनाने पर होगी. यह सीरीज अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भारत के लिए बेहद अहम है और हार्दिक इस सीरीज में जरूर खेलना चाहेंगे.

---विज्ञापन---

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी, जबकि दूसरा मैच 30 सितंबर और तीसरा वनडे 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक को वनडे टीम में जगह मिलती है या नहीं.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: दूसरे टी-20 पर बारिश का साया, जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

---विज्ञापन---

केएल राहुल बन सकते हैं उपकप्तान

एशियन गेम्स 2026 और भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज एक ही समय पर खेली जानी है. भारतीय टी20 कप्तान और वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स में व्यस्त होंगे और वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. ऐसे में उनकी जगह केएल राहुल को वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम का नया उपकप्तान बनाया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया जा सकता है. इनके अलावा, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की भी वनडे टीम में वापसी हो सकती है.

ये भी पढ़ें- ICC ने क्रांती गौड़ को सुनाई सजा, फाइनल में श्रीलंकाई खिलाड़ी को इशारा करना पड़ा भारी

---विज्ञापन---

First published on: Sep 14, 2026 06:17 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola