---विज्ञापन---

WTC Points Table: श्रीलंका पर जीत से टीम इंडिया को होगा जबरदस्त फायदा, फाइनल के करीब बढ़ाएंगे एक और कदम

Team India Win Scenario: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में टीम इंडिया नंबर 5 पर है. अगर श्रीलंका के खिलाफ भारत की जीत हुई, तो वह नंबर 4 पर आ जाएंगे. आइए पूरे समीकरण पर एक नजर डालते हैं.

---विज्ञापन---

Team India Win Scenario: टीम इंडिया का प्रदर्शन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल में उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है. अभी वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है. भारतीय टीम के पास भी फाइनल में जगह बनाने का मौका है, लेकिन उन्हें अब अपने लगभग सभी मैच जीतने की जरूरत है. श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में टीम इंडिया सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में अपनी रैंक सुधारने के लिए भारत को कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका को किसी भी हालत में हराना होगा.

टीम इंडिया को श्रीलंका पर जीत से होगा फायदा

भारतीय टीम ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में 165 रन के बड़े अंतर से हराकर सीरीज पर 1-0 से बढ़त बनाई थी. भारतीय टीम ने अब तक WTC 2025-27 साइकिल में 10 मैचों में हिस्सा लिया है और 5 में उन्हें जीत मिली है. भारत को चार हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच ड्रॉ रहा है. टीम इंडिया अब तक 64 अंक कमा चुकी है और उनके पास 53.33 पॉइंट प्रतिशत है.

---विज्ञापन---

पहले बांग्लादेश 63 पॉइंट प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हार के बाद वह 55.56 पॉइंट प्रतिशत पर आ गया है. हालांकि, अभी भी वह चौथे पायदान पर हैं. बांग्लादेश ने 6 टेस्ट मैचों में 3 जीत दर्ज की और 2 मैचों में उन्हें हार मिली है. भारत और बांग्लादेश के बीच अब 2.23% का अंतर रह गया है. भारतीय टीम को अगर अपनी रैंक सुधारनी है, तो कोलंबो टेस्ट जीतना होगा. अगर टीम इंडिया को जीत मिली, तो उनका पॉइंट प्रतिशत बढ़कर 57.57% हो जाएगा. वह बांग्लादेश से आगे निकल जाएगी और चौथे स्थान पर आ जाएंगे. बांग्लादेश टीम पांचवें पायदान पर आ जाएगी. हालांकि, भारत के लिए इस मैच में जीत आसान नहीं होगी.

ये भी पढ़ें:- भारतीय क्रिकेटर कर्ण शर्मा ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, MI-CSK को बना चुके हैं चैंपियन

---विज्ञापन---

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का मौजूदा पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंकपॉइंट प्रतिशत
1ऑस्ट्रेलिया108209680.00%
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00%
3न्यूजीलैंड64115272.22%
4बांग्लादेश63214055.56%
5भारत105416453.33%
6श्रीलंका51222033.33%
7इंग्लैंड145815029.76%
8वेस्टइंडीज122823020.83%
9पाकिस्तान72501619.05%

कोलंबो टेस्ट में अच्छी स्थिति पर भारतीय टीम

टीम इंडिया ने कोलंबो टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले दिन कुल 85 ओवर फेंके गए, जिसमें भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन की जोरदार पारी खेली, वहीं शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा. रवींद्र जडेजा ने 43 रन और यशस्वी जायसवाल ने 45 रन बनाए. टीम इंडिया पहली पारी में अपना स्कोर 500 रन के करीब ले जाना चाहेगी.

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: कौन हैं सारांश जैन? जिन्हें 33 साल की उम्र में मिला टीम इंडिया डेब्यू करने का मौका

---विज्ञापन---

First published on: Aug 24, 2026 09:45 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola