हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ZIM 4th T20I: क्या हरारे में फिर दिखेगा गेंदबाजों का जलवा? यहां पढ़ें पूरी पिच रिपोर्ट

IND vs ZIM 4th T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच चौथा टी 20 मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा। भारत अभी पांच मैचों की T20 सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। ऐसे में भारत के पास इस मैच में जीत हासिल करके अजेय बढ़त बनाने का मौका होगा।

विज्ञापन

IND vs ZIM 4th T20I Match Pitch Report: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में होगा। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम होने वाला है। अगर भारत इस मैच में जीत हासिल कर लेता है तो वो सीरीज में अजेय बढ़त बना लेगा। इसके अलावा जिम्बाब्वे भी इस मैच में जीत कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी। ऐसे में सभी की निगाह पिच पर टिकी हुई है।

जानें कैसी रहेगी पिच

इस सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा हुआ है। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को हर बार का सामना करना पड़ा। ऐसे में टॉस जीतकर यहां टीमें पहले बल्लेबाज करना पसंद करती है। यहां पर खेले गए 44 टी20 मैचों में से 24 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीतने में सफल रही है। 18 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। यहां का औसत स्कोर 160 रन है।

विज्ञापन

 

जानें कैसा रहेगा मौसम

अगर मौसम की बात की जाए तो ये मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू हो जाएगा। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हवा की रफ्तार मैच के दौरान 9 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

दोनों देशों की टीम

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, रूतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, खलील अहमद, तुषार देशपांडे।

विज्ञापन

जिम्बाब्वे : सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जोनाथन कैंपबेल, टेंडाइ चतारा, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट केइया , क्लाइव एम, वेसली मेदेवेरे, टी मारूमानी, वेलिंगटन मसाकाजा, ब्रेंडन मावुता, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डियोन मायर्स , एंटम नकवी, रिचर्ड एंगारावा, मिल्टन शुम्बा।

ये भी पढ़ें- ये डच क्रिकेटर बन सकता है टीम इंडिया का नया फील्डिंग कोच, गंभीर ने सुझाया नाम

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WCL 2024: यूसुफ पठान की तूफानी पारी गई बेकार, इंडिया चैंपियंस को फिर मिली हार 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola