WCL 2024: यूसुफ पठान की तूफानी पारी गई बेकार, इंडिया चैंपियंस को फिर मिली हार

Australia Champions vs India Champions: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2024) में इंडिया चैंपियंस को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 23 रन से शिकस्त दी। यूसुफ पठान ने तूफानी पारी खेली।

australia champions vs india champions yusuf pathan

australia champions vs india champions yusuf pathan

Australia Champions vs India Champions: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2024) में दुनियाभर के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आ रहे हैं। भारत के स्टार खिलाड़ी रहे युवराज सिंह, हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायुडू जैसे खिलाड़ी एक बार फिर मैदान में दिख रहे हैं। सोमवार को इंडिया चैंपियंस का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से हुआ। जिसमें इंडिया चैंपियंस को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने बनाए 199 रन

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन जड़े। इसमें शॉन मार्श के 41, कैलम फर्ग्यूसन के 26, डेनियल क्रिस्टियन के ताबड़तोड़ 69 और बेन कटिंग के नाबाद 24 रनों का योगदान रहा। इंडिया चैंपियंस की ओर से धवल कुलकर्णी ने 4 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट चटकाए। हरभजन सिंह ने एक, अनुरीत सिंह ने एक और आरपी सिंह ने एक विकेट निकाला।

विज्ञापन

यूसुफ पठान ने खेली तूफानी पारी 

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया चैंपियंस की टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनिंग करने उतरे इरफान पठान महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रॉबिन उथप्पा भी 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर सुरेश रैना 12 और कप्तान युवराज सिंह 19 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद यूसुफ पठान ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 48 गेंदों में 11 चौके-1 छक्का ठोक 78 रन जड़े, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। यूसुफ के आउट होने के बाद पवन नेगी ने 11, अंबाती रायुडू ने नाबाद 26 और हरभजन सिंह ने नाबाद 4 रन बनाए, लेकिन ये नाकाफी रहे।

विज्ञापन

अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका चैंपियंस से 

इस तरह इंडिया चैंपियंस को इस मैच में 23 रन से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले इंडिया चैंपियंस को पाकिस्तान चैंपियंस ने हराया था। इंडिया चैंपियंस ने इस लीग में इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के खिलाफ जीत दर्ज की थी। अब उसका अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका चैंपियंस से होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ