IND vs SL: 'जैसे T20 से आराम दिया गया हो', संन्यास के सवाल पर रोहित शर्मा का मजेदार जवाब वायरल

IND vs SL Rohit Sharma Press Conference: श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच से पहले रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए। जिसमें संन्यास से जुड़ा सवाल भी शामिल रहा। इसके जवाब में रोहित ने जो कहा, उसे सुनकर अंदाजा लगाया जा सकता है मानो वह टी-20 से संन्यास के बाद भी इसे मिस कर रहे हैं।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा

IND vs SL Rohit Sharma Press Conference: टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था। विराट कोहली के बाद रोहित ने अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। उनके संन्यास का फैसला अचानक सामने आया। बाद में वह खुद भी यह कहते हुए नजर आए कि उन्होंने इसके बारे में नहीं सोचा था। जाहिर है हिटमैन के इस फैसले की न तो फैंस और न उन्हें खुद उम्मीद थी। रोहित ने भले ही टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह शायद खुद भी इसे मिस कर रहे हैं।

विज्ञापन

”जैसे टी-20 से आराम दिया गया हो”

रोहित से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले इसे लेकर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा- ”ऐसा लगता है जैसे मुझे टी-20 से आराम दिया गया हो। जैसे पहले भी कई बार दिया गया था।” रोहित का ये जवाब सुनकर पत्रकारों की हंसी छूट जाती है। रोहित आगे कहते हैं-” ऐसा लग रहा है जैसे हमें फिर से टी-20 के अगले किसी बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार होना है। मुझे खुद इस पर कभी-कभी यकीन करना मुश्किल होता है। ”

विज्ञापन

”यह कोई प्रैक्टिस का मैदान नहीं”

रोहित इसी के साथ एक सवाल पर थोड़े खफा नजर आए। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज को चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों की तरह लेने के सवाल पर कहा- “अक्सर हमसे पूछा जाता है कि क्या यह सीरीज विश्व कप या चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी है। मैं कहता हूं- यह कोई प्रैक्टिस का मैदान नहीं है। हमारे लिए यह अभी भी एक इंटरनेशनल मैच है।” हां, हमारे दिमाग में अपना लक्ष्य रहेगा, लेकिन यह किसी भी तरह से तैयारी या प्रैक्टिस जैसा कुछ नहीं है। हम अच्छा क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे। हम सीरीज से सब कुछ हासिल करना चाहते हैं।”

विज्ञापन

कोलंबो में आराम करने नहीं आए

कप्तान ने आगे कहा- ”हम क्वालिटी क्रिकेट खेलना चाहते हैं। यह हमारे लिए ऐसा नहीं है कि चलो कोलंबो में जाकर आराम करते हैं। यानी रोहित का मानना है कि इस सीरीज को भी वे बड़े लक्ष्य की तरह ही खेलेंगे। किसी भी तरह से इसे हल्के में नहीं लिया जाएगा।” रोहित ने कहा कि हम विपक्षी टीम को किसी भी तरह से बढ़त हासिल करने का मौका नहीं देना चाहते। आपको हमेशा आगे बढ़ते रहने वाली सोच रखनी होगी।

विज्ञापन

दोपहर 2.30 बजे से शुरू होंगे मुकाबले 

बता दें कि तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 4 अगस्त और तीसरा मुकाबला 7 अगस्त को कोलंबो में ही खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार ये मुकाबले दोपहर 2.30 बजे से शुरू होंगे। टीम इंडिया इस सीरीज में जीत के बाद लय को बरकरार रखना चाहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ