Paris Olympics में आज भारत जीत सकता है 3 पदक, यहां देखिए छठवें दिन का पूरा शेड्यूल

Paris Olympics 2024 में पांचवें दिन भारत का कोई भी मेडल मैच नहीं था। भारत ने पांचवें दिन बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसे खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। अब भारतीय एथलीट्स आज 3 मेडल जीत सकते हैं।

Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024

विज्ञापन

Paris Olympics 2024 में आज का दिन भारत के लिए बेहद अहम है। भारतीय एथलीट्स की निगाह आज ओलंपिक में भारत के लिए तीसरा मेडल जीतने का मौका होगा। टूर्नामेंट में आज बैडमिंटन, एथलेटिक्स, हॉकी और निशानेबाजी जैसे खेलों में एथलीट्स से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

इन खेलों में मेडल जीतने का मौका

भारत आज एथलेटिक्स से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। सुबह 11 बजे ही पुरुषों की 20 किलोमीटर रेस वॉक में भारतीय एथलीट्स आकाशदीप सिंह, परमजीत सिंह और विकास सिंह अपनी चुनौती पेश करते हुए नजर आएंगे। अगर इन एथलीट्स ने टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया तो ये आज मेडल मैच खेल भारत के लिए तीसरा मेडल जीत सकते हैं। वहीं, महिलाओं में ये उम्मीद प्रियंका गोस्वामी से होगी, जो दोपहर 12:50 बजे अपनी चुनौती पेश करेंगी।

विज्ञापन

ये मुकाबले भी अहम 

इसके अलावा भारत के पास आज निशानेबाजी में भी पदक जीतने का सुनहरा मौका होगा। निशानेबाजी में ये उम्मीद स्वप्निल कुसाले से होगी, जो शूटिंग की 50 मीटर राइफल-3 (पुरुष) इवेंट में अपना दमखम पेश करने उतरेंगे। ये मैच दोपहर 1 बजे खेला जाएगा। वहीं, आज का दिन भारत की हॉकी टीम के लिए भी बेहद अहम है। हॉकी में आज भारत का मुकाबला दोपहर 1:30 बजे बेल्जियम से होगा। यहां देखिए ओलंपिक में आज भारत का पूरा शेड्यूल:- 

खेल  स्पर्धा  समय  खिलाड़ी 
एथलेटिक्स 10 मीटर मेंस रेस वॉक सुबह 11 बजे परमजीत सिंह, आकाश दीप और विकास सिंह
20 किलोमीटर रेस वॉक (महिला) दोपहर 12:50 बजे प्रियंका गोस्वामी
बैडमिंटन मेंस सिंगल राउंड-16 दोपहर 12 बजे लक्ष्य सेन, एच एस प्रणॉय
क्वार्टर फाइनल शाम 4:30 बजे सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी
सिंगल्स राउंड ऑफ-16 (महिला) रात 10 बजे पीवी सिंधु
गोल्फॊ व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड (पुरुष) दोपहर 12:30 बजे बजे गगनजीत भुल्लर, शुभंकर शर्मा
शूटिंग 50 मीटर राइफल-3 फाइनल (पुरुष) दोपहर 1 बजे स्वप्निल कुसाले
50 मीटर राइफल-3 क्वालिफिकेशन शाम 3:30 बजे सिफ्ट कौर, अंजुम मोदगिल
हॉकी पूल बी दोपहर 1:30 बजे बजे भारत बनाम बेल्जियम
टेबल टेनिस क्वार्टर फाइनल (अगर पहुंचती हैं तो) दोपहर 1:30 बजे श्रीजा अकुला
मुक्केबाजी 50 किग्रा भार वर्ग दोपहर 2:30 बजे निखत जरीन
आर्चरी दोपहर 2:31 बजे प्रवीन जाधव
सेलिंग धिंगी रेस य(पुरुष) शाम 3:45 बजे विष्णु सर्वानन
धिंगी रेस (महिला) शाम 7:05 बजे नेथरा कुमानन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया की ‘इस गलती’ के बावजूद सूर्या की सूझबूझ ने जिताया मैच, कप्तानी हो तो ऐसी! 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ