IND vs SL: कौन हैं मोहम्मद शिराज, जो श्रीलंका कर रहे हैं पहले वनडे में डेब्यू, क्या पथिराना की ले पाएंगे जगह?

IND vs SL Who is Mohamed Shiraz: श्रीलंका के अनकैप्ड गेंदबाज मोहम्मद शिराज ने एक बार फिर टीम में जगह बनाई है। उन्हें मथीशा पथिराना की जगह मौका दिया गया है। पथिराना चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं।

IND vs SL Mohamed Shiraz

Mohamed Shiraz

IND vs SL Who is Mohamed Shiraz: भारत ने तीन मैचों की T20 सीरीज में 3-0 से श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया है। अब बारी वनडे सीरीज की है। जिसकी शुरुआत 2 अगस्त, शुक्रवार से हो रही है। पहले वनडे मैच में श्रीलंका के लिए मोहम्मद शिराज डेब्यू कर रहे हैं। इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़े झटके लग गए थे। चोट के चलते मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका बाहर हो गए हैं। इससे पहले दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा भी चोट के चलते बाहर हो गए हैं। श्रीलंका ने मथीशा पथिराना और नुवान तुषारा के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन

मोहम्मद शिराज को मिली जगह

श्रीलंका ने दाएं हाथ के अनकैप्ड तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज को टीम में शामिल किया था। इसी के साथ दूसरे अनकैप्ड दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा को भी जगह दी गई थी। जबकि तीन खिलाड़ी स्टैंडबाय पर रखे गए हैं। इनमें बल्लेबाज कुसल परेरा, तेज गेंदबाज प्रमोद मदुशन और स्पिनर जेफरी वेंडरसे शामिल हैं। आइए जानते हैं कि अनकैप्ड तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज कौन हैं…

विज्ञापन

5 साल पहले भी मिली थी जगह 

मोहम्मद शिराज श्रीलंका के अनकैप्ड गेंदबाज हैं। उनकी उम्र 29 साल है। उनका जन्म कैंडी में हुआ था। मोहम्मद शिराज दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ही मीडियम फास्ट गेंदबाज हैं। शिराज ने हाल ही में लिस्ट ए क्रिकेट में धांसू प्रदर्शन किया था। जहां उन्होंने बर्गर टीम की ओर से कुरुनेगला के खिलाफ खेलते हुए एक मैच में 6 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

श्रीलंका की टीम में इकलौते मुस्लिम खिलाड़ी

खास बात यह है कि उन्हें पांच साल पहले भी टीम में जगह मिली थी, लेकिन तब वे डेब्यू नहीं कर सके। शिराज को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह मिली थी। लेकिन एक भी मैच नहीं खेल सके। उन्होंने फर्स्ट क्लास के 49 मैचों में 125 विकेट चटकाए हैं। जबकि लिस्ट ए के 47 मैचों में उनके नाम 80 विकेट दर्ज हैं। टी-20 के 23 मैचों में उन्होंने 23 विकेट झटके हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक अर्धशतक भी जड़ा है। अगर मोहम्मद शिराज को मौका मिलता है तो वह 8 साल बाद श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले मुस्लिम खिलाड़ी भी बन जाएंगे। श्रीलंका की टीम में मोहम्मद परवेज महरूफ और तिलकरत्ने दिलशान मुस्लिम प्लेयर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ