Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IND vs PAK: कोलंबो के मैदान पर कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें 15 फरवरी को एक-दूसरे से भिड़ने वाली है. यह हाई वोल्टेज मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. तो चलिए जानते हैं कोलंबो के मैदान पर कैसा है भारत-पाकिस्तान का टी20I रिकॉर्ड?

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Feb 14, 2026 13:08
India vs Pakistan
India vs Pakistan

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में महामुकाबला रविवार, 15 फरवरी को होने वाला है. यह हाई वोल्टेज मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसपर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजर रहेंगी. दोनों टीमों ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है और अब तक खेले दोनों लीग मैच जीत लिए हैं.

भारत और पाकिस्तान के पास अभी 4-4 अंक हैं और ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में भारत पहले और पाकिस्तान दूसरे नंबर पर मौजूद है. सुपर-8 में जगह बनाने के लिए ये मुकाबला दोनों के लिए काफी अहम है. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. मैच से पहले आइए जानते हैं कोलंबो के मैदान पर कैसा है भारत-पाकिस्तान का टी20I रिकॉर्ड?

---विज्ञापन---

कोलंबो में टीम इंडिया का शानदार टी20I रिकॉर्ड

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत का टी20I रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. भारत ने इस मैदान पर अब तक कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से 11 में जीत हासिल की है और सिर्फ 4 मैचों में हार मिली है. 2012 टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत-पाकिस्तान की टीमें कोलंबो में भिड़ी थी. उस मैच में भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान को सिर्फ 128 रन पर ऑलआउट कर दिया. भारत की ओर से लक्ष्मिपति बालाजी ने 3 विकेट लिए, जबकि अश्विन और युवराज सिंह ने 2-2 विकेट लिए.

वहीं, टीम इंडिया ने 129 रनों का टारगेट आसानी से हासिल कर लिया. टीम के लिए विराट कोहली ने 61 गेंद में 78 रन की धमाकेदार पारी खेली, जबकि सहवाग ने 29 और युवराज ने नाबाद 19 रन बनाए. टीम इंडिया ने 17 ओवर में 2 विकेट खोकर मैच 8 विकेट से जीत लिया था.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- उस्मान तारिक के अजीबोगरीब एक्शन का आर अश्विन ने निकाला तोड़, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले बन गया गेम प्लान!

कोलंबो में पाकिस्तान का टी20I रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भी आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी20I रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. टीम ने यहां अब तक 7 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 5 में जीत हासिल की है और सिर्फ 2 मैच गंवाए हैं. इस मैदान पर पाकिस्तान की टीम ने 3 बार मेजबान श्रीलंका को हराया है, जबकि एक-एक बार ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को भी मात दे चुकी है. यानी कोलंबो में पाकिस्तान की टीम भी कमजोर नहीं है. यानी भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाला है.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर हरभजन सिंह ने टीम इंडिया को दी चेतावनी, पाकिस्तानी स्पिनर की बॉलिंग एक्शन पर उठ रहे सवाल

First published on: Feb 14, 2026 01:06 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.