'पैसा नहीं IPL में खेलने का अनुभव ही है अनमोल', एडम जांपा को मिला इंडियन प्रीमियर लीग से दूरी बनाने पर करारा जवाब!

Adam Zampa vs Aqib Nabi: आकिब नबी इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में डेब्यू करने को बेकरार हैं. उनका मानना है कि करोड़ों की रकम मिलने से ज्यादा इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनना खास है. वहीं एडम जम्पा ने आईपीएल को बुरा भला कहते हुए पीएसएल को चुना है.

Aqib Nabi Adam Zampa

Aqib Nabi Adam Zampa

Aqib Nabi On Playing IPL 2026: ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा ने आईपीएल 2026 से अपना नाम वापस ले लिया. उन्होंने इसकी वजह ये बताई कि लीग की लंबे ड्यूरेशन के मुकाबले उन्हें मिलने वाला मेहनताना उनकी स्किल के हिसाब से नहीं था, जबकि नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके लिए 2.40 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाई थी. इसके बजाय उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में कराची किंग्स के लिए खेलना चुना.

विज्ञापन

जम्पा के लिए नज़ीर हैं आकिब

एडम जम्पा को अपनी इस दलील के बाद आकिब नबी का भी बयान सुनना चाहिए, जो उनके लिए एक करारा जवाब नजर आ रहा है. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के ये तेज गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल हैं. जहां डेब्यू करना उनका बहुत बड़ा ख्वाब है. हालांकि लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ वो प्लेइंग 11 में शामिल नहीं थे, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले मुकाबलों में वो आईपीएल कैप हासिल कर लेंगे.

विज्ञापन

आकिब का जम्पा को जवाब

पिछले दिसंबर में हुए आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिट्स ने उन्हें 8.4 करोड़ रुपये में साइन किया था, लेकिन इस रकम से बड़ी वो इंडियम प्रीमयर लीग में चुने जाने की अहमियत थी. आकिब ने कहा, ‘बात पैसों की नहीं थी. मैं तो बस खेलना चाहता था, भले ही मुझे 30 लाख रुपये भी न मिलते. मैं आईपीएल में खेलना चाहता था. ये जानकर अच्छा लगा कि उन्होंने मुझे इतनी बड़ी रकम देकर चुना.’ दूसरी तरफ जम्पा कह रहे हैं कि उन्होंने पैसे के लिए आईपीएल छोड़ा और पीएसएल को चुना.

विज्ञापन

जम्पा पहले भी छोड़ चुके हैं IPL

एडम जम्पा की आईपीएल से अदावत कोई नई नहीं हैं. उन्होंने साल 2021 में कोरोना वायरस महामारी के डर से भी इंडियन प्रीमियर लीग से नाम वापस ले लिया था. तब उन्होंने कहा था कि भारत में बायो-बबल छोड़ने के बाद उतना सुरक्षित महसूस नहीं होता, जितना यूएई में आईपीएल 2020 के दौरान लगता था. ऑस्ट्रेलिया के इस लेग स्पिनर ने कहा था, ‘बेहतर होता कि आईपीएल 2021 भी यूएई में ही खेला जाता. चूंकि टूर्नामेंट भारत में खेला जा रहा है, इस वजह से ज्यादा डर लग रहा है. हमें यहां हमेशा हाइजीन और ज्यादा सेफ्टी बरतने को कहा जाता है. मुझे यही सबसे अजीब लगता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ