Virat Kohli का फैन WWE में बना विलेन, अब WrestleMania 42 में Roman Reigns के भाइयों का होगा बुरा हाल!

फेमस यूट्यूबर आईशोस्पीड की WWE टीवी पर वापसी हो गई है. रेड ब्रांड के एपिसोड में उन्होंने हील टर्न लेकर बड़े ग्रुप को ज्वाइन किया है. सबसे बड़ी बात है कि अब वो रेसलमेनिया 42 में एक तगड़े मैच में शामिल हो सकते हैं.

WWE

WWE Raw में मचा खूब बवाल

WrestleMania 42: WWE में मौजूदा समय में WrestleMania 42 की तैयारियां चल रही है. कंपनी द्वारा कहानियों को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया जा रहा है. फेमस यूट्यूबर आईशोस्पीड ने भी WWE टीवी में कदम रख लिया. स्पीड के भारत में भी बहुत ज्यादा फैंस हैं. वो खुद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के बड़े फैन हैं. खैर स्पीड ने हाल ही में हील टर्न भी ले लिया है. उन्होंने WWE के हील ग्रुप द विज़न को ज्वाइन कर लिया है. खबरों के मुताबिक WrestleMania 42 में स्पीड एक बड़े मैच में नज़र आ सकते हैं.

विज्ञापन

WWE Raw में आईशोस्पीड का कमाल

WWE Raw में इस हफ्ते जे उसो और जिमी उसो ने ऑस्टिन थ्योरी और लोगन पॉल के खिलाफ वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. इनके बीच स्ट्रीट फाइट मैच हुआ. मुकाबले में खूब बवाल देखने को मिला. मैच देखने के लिए फैंस के बीच आईशोस्पीड और लोगन पॉल की मां भी मौजूद थीं. मुकाबले के दौरान लोगन ने अपनी मां से ब्रॉस नकल्स मांगा. लोगन ने इसका इस्तेमाल करना चाहा. एलए नाइट भी वहां पर आ गए, लेकिन मामला गड़बड़ हो गया. स्पीड ने नकल्स से नाइट पर हमला कर दिया. मुकाबले के अंत में लोगन ने जिमी के ऊपर रिंग के बाहर से नकल्स से अटैक कर दिया. थ्योरी ने रिंग के अंदर जिमी के ऊपर हाथ रख दिया. रेफरी ने तीन काउंट किया और इस तरह थ्योरी-लोगन चैंपियन बन गए. बड़ी जीत के बाद थ्योरी और लोगन ने स्पीड के साथ मिलकर जश्न मनाया. इनके बीच बाद में बैकस्टेज भी बातचीत हुई.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में हो सकता है बड़ा मैच

WrestleMania 42 के लिए कुछ बड़े मैचों का ऐलान हो चुका है. अब ये बात भी पक्की हो गई है कि आईशोस्पीड भी मेगा इवेंट में नज़र आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो बड़े मुकाबले में शामिल होंगे. लोगन पॉल, ऑस्टिन थ्योरी और स्पीड का मुकाबला द उसोज़ (रोमन रेस के कजिन भाई जे उसो और जिमी उसो) और एलए नाइट के साथ हो सकता है. इस मैच के होने की बहुत ज्यादा संभावनाएं. कंपनी को इससे बहुत फायदा भी होगा स्पीड और लोगन यूट्यूबर हैं. इनकी वजह से सोशल मीडिया पर व्यूज की बौछार हो सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WrestleMania 42 से पहले Chris Jericho ने तोड़ा WWE फैंस का दिल, 1 साल बाद AEW में वापसी कर मचाई सनसनी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ