PSL 2026: हैदराबाद किंग्समैन पर भारी पड़े मुल्तान सुल्तांस, 6 विकेट से जीत ली बाजी

Pakistan Super League 2026: पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तांस ने हैदराबाद किंग्समैन के खिलाफ अपना दबदबा देखने को मिला. गद्दाफी स्टेडियम में क्रिकेट फैंस को एक अच्छा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें साहिबजादा फरहान जीत के हीरो साबित हुए.

PSL

Multan Sultans Beats Hyderabad Kingsmen By 6 Wickets: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 8वां मुकाबला हैदराबाद किंग्समैन और मुल्तान सुल्तांस के बीच लाहौर के ऐतिहासिक गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया जहां मुल्तान फ्रेंचाइजी ने हैदराबाद को बेहद आसानी से मात दी और 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया.

विज्ञापन

हैदराबाद ने दिया 226 रनों का टारगेट

हैदराबाद किंग्समैन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. सैम अयूब 27 और माज सदाकत ने 62 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी. इसके अलावा शरजील खान (51), सैय्यद साद अली (23), इरफान खान (22) और उसमान खान (25) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 225 रनों का विशाल स्कोर बना दिया. मुल्तान सुल्तांस की तरफ से मोहम्मद वसीम ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए.

विज्ञापन

साहिबजादा फरहान का शतक

मुल्तान सुल्तांस के लिए ये टारगेट काफी बड़ा लग रहा था, लेकिन साहिबजादा फरहान ने शानदार शतकीय पारी खेलकर काफी हद तक मैच को एक तरफा बना दिया. उन्होंने 57 गेंदों में 106 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल थे. उन्होंने मैदान के हर तरफ शॉट लगाकर दर्शकों को काफी एंटरटेन किया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- केएल राहुल को गोल्डन डक पर आउट कर इस खास क्लब में शामिल हुए मोहम्मद शमी, ऐसा करिश्मा करने वाले 11वें गेंदबाज

फिफ्टी से चूके स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपने ओपनिंग पार्टनर साहिबजादा फरहान का बखूबी साथ दिया लेकिन वो अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाएं. उन्होंने 20 गेंदों में 230 की स्ट्राइक रेट से 46 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल थे.

विज्ञापन

18.4 में मुल्तान की जीत

मुल्तान सुल्तांस की तरफ से रही सही कसर शान मसूद (29 रन) और अराफात मिनहासन (26 रन) ने पूरी कर दी. और अपनी टीम को महज 18.4 ओवर में 227/4 के स्कोर पर पहुंचा दिया. हैदराबाद किंग्समैन की तरफ से सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ