IPL 2026: KKR के खिलाफ मैच में नहीं खेलेगा SRH का ये धाकड़ तेज गेंदबाज! चोट ने बढ़ाई टीम की टेंशन

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले सनराइजर्स की टीम को बड़ा झटका लगा है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार टीम के स्टार तेज गेंदबाज चोटिल होकर टूर्नामेंट के दूसरे मैच में भी नहीं खेल पाएगा. कौन है ये खिलाड़ी आइए आपको भी बताते हैं. पढ़िए पूरी खबर

jacket (1) (2)

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ये सीजन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है. टीम को आरसीबी के खिलाफ पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. टीम के लिए इस सीजन गेंदबाजी सबसे बड़ी चुनौती रहने वाली है. टीम का अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होना है. इस मुकाबले से पहले टीम को एक और बड़ा झटका लगता हुआ नजर आ रहा है. टीम का एक स्टार तेज गेंदबाज इस मैच में से बाहर हो सकता है. मीडिया के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार ये खिलाड़ी चोट के चलते केकेआर के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएगा. 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लिश गेंदबाज ने बढ़ाई SRH की टेंशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड के धाकड़ तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स ने चोट के चलते कोलकाता के खिलाफ मैच से भी बाहर रहेंगे. इस मैच से पहले ये गेंदबाज पूरी तरह से फिट नहीं हो पाएगा. आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में भी वो चोटिल थे और प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए थे. इस मैच के एक दिन पहले ही प्रैक्टिस के दौरान उनके हाथ में चोट लग गई थी. मैच खत्म होने के बाद टीम मैनेजमेंट की तरफ से बताया गया था कि वो जल्द ही फिट होकर वापसी करेंगे लेकिन फिलहाल टीम के ऊपर से संकट के बादल हटते हुए नजर नहीं आ रहे हैं.

SRH की गेंदबाजी एक बड़ी परेशानी

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का गेंदबाजी लाइनअप बेहद ही कमजोर नजर आ रहा है. पैट कमिंस को हटा दें तो टीम में कोई भी बड़ा नामी गेंदबाज शामिल नहीं है. अनुभवी भारतीय गेंदबाज के तौर पर टीम में जयदेव उनादकट हैं. इसी के साथ पैट कमिंस, ब्रायडन कार्स और ईशान मलिंगा जैसे गेंदबाजों की चोट ने टीम की परेशानी बढ़ाने का काम किया है. आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में साफ नजर आया था कि टीम को खराब गेंदबाजी के चलते ही हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम ने अगर जल्द ही इस परेशानी से पार नहीं पाया तो हालात और भी ज्यादा बिगड़ सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ