IPL 2026 के बीच स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, 37 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

Rassie van der Dussen Announced Retirement: IPL 2026 ने सभी क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा हुआ है. इसी बीच साउथ अफ्रीका के एक स्टार बल्लेबाज ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है.

Rassie van der Dussen Announced Retirement

साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

Rassie van der Dussen Announced Retirement: क्रिकेट जगत का पूरा फोकस इस समय IPL 2026 पर है. 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई थी और हर दिन बड़े-बड़े मैच हो रहे हैं. IPL 2026 के बीच अब साउथ अफ्रीका के एक स्टार बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट डालते हुए बताया कि वो साउथ अफ्रीका की जर्सी में अब खेलते हुए नजर नहीं आएंगे.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

दाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन पिछले कुछ महीनों से साउथ अफ्रीकी टीम से बाहर चल रहे थे. हाल ही में उनका नाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से गायब था. अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा मैसेज लिखते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया. उन्होंने लिखा, ‘मैं गर्व और आभार के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान करता हूं. प्रोटियाज की जर्सी पहनना आपकी क्षमता और समर्पण की परीक्षा लेता है और आपको इसका इनाम भी मिलता है. अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है. इस दौरान काफी समर्पण करना पड़ा और साउथ अफ्रीका का नेतृत्व करना हर पल गर्व की बात रही.’

विज्ञापन

रासी वैन डर डुसेन का साउथ अफ्रीका के लिए प्रदर्शन

37 साल के रासी वैन डर डुसेन ने 2018 में साउथ अफ्रीका के लिए अपना डेब्यू किया था. वो प्रोटियाज के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हुए नजर आए. इसके बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 146 मैच खेले. IPL में रासी राजस्थान रॉयल्स के लिए 2022 में खेले थे. उन्होंने तीन मैच खेले थे, जिसमें कुल 22 रन बनाए थे. नीचे उनका पूरा अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड दिया गया है:

विज्ञापन
प्रारूप मैच पारी रन सर्वाधिक स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक
टेस्ट 18329059830.1640.7406
वनडे 7165265713450.1387.02617
T20I5753140694*33.47128.75010

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: DC से हार के बाद क्या फिर लगी ऋषभ पंत की क्लास? संजीव गोयनका की कप्तान से बातचीत का वीडियो वायरल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ