IND vs NZ: टेस्ट के दूसरे दिन भी इंद्र देव करेंगे मूड खराब? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ा। पूरी दिन होती झमाझम बरसात की वजह से दोनों कप्तान टॉस के लिए भी मैदान पर नहीं उतर सके। दूसरे दिन भी मौसम के हालात अच्छे नहीं रहने वाले हैं।

Untitled design (71)

M Chinnaswamy Stadium

IND vs NZ Test Weather Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीजा का पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन बारिश विलेन साबित हुई और टॉस का सिक्का तक नहीं उछल सका। पूरे दिन झमाझम बरसात होती रही और दोनों टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम से सिर्फ गीले मैदान को देखते रह गए। अगर आप भी इस टेस्ट मैच का लुत्फ उठाने के लिए बेंगलुरु जाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, टेस्ट के दूसरे दिन भी इंद्र देव का मूड खराब रहने वाला है, जिसके चलते मैच का मजा किरकिरा हो सकता है।

कैसा रहेगा दूसरे दिन मौसम का हाल?

टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी मौसम खराब रहने वाला है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट की अनुसार, दूसरे दिन भी बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय झमाझम बारिश हो सकती है। सिर्फ यही नहीं, बल्कि दिन के वक्त भी तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। चिन्नास्वामी टेस्ट के दूसरे दिन बारिश होने के चांस 50 प्रतिशत से ज्यादा हैं। यानी तय समय पर दूसरे दिन भी टॉस का सिक्का उछलने की उम्मीद बेहद कम है।

क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिलेगा सरफराज खान को मौका

टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ा और दोनों कप्तान टॉस के लिए भी मैदान पर नहीं उतर सके। हालांकि, चिन्नास्वामी का ड्रेनेज सिस्टम काफी अच्छा है, जिसकी वजह से मैदान को बारिश थमने के बाद जल्दी सुखाया जा सकता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार भारतीय टीम का रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड की टीम टेस्ट क्रिकेट में अब तक 62 बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरी हैं। इसमें से 22 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है, जबकि 13 टेस्ट मैचों में मैदान कीवी टीम ने मारा है। वहीं, 27 मैच बेनतीजे रहे हैं। न्यूजीलैंड ने भारत की सरजमीं पर आखिरी टेस्ट मैच साल 1988 में जीता था। कीवी टीम ने भारत में अब तक कुल 12 टेस्ट सीरीज खेली हैं, जिसमें से 10 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है, जबकि 2 सीरीज ड्रॉ पर छूटी है। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ आखिरी बार टेस्ट सीरीज ड्रॉ 20 साल पहले कराई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ