15 साल की उम्र में इतिहास रचने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटना तय!

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह मिल गई है और अब वह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नया कीर्तिमान रचने की कगार पर हैं. अगर वैभव को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह सचिन तेंदुलकर 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

Sachin Tendulkar and Vaibhav Sooryavanshi

Sachin Tendulkar and Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हैरान करने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री में हो गई है. महज 15 साल के वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. वहीं, अब अगर वैभव को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिलता है, तो वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया कीर्तिमान रच देंगे और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी तोड़ देंगे सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड

दरअसल, भारत के लिए अब तक सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल और 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. पिछले 37 सालों में कोई भी भारतीय खिलाड़ी इससे कम उम्र में डेब्यू नहीं कर सका है. हालांकि, अब ‘बिहार के लाल’ वैभव सूर्यवंशी के पास इस महारिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है.

विज्ञापन

26 जून से आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी और तब वैभव की उम्र 15 साल और 91 दिन होगी. ऐसे में अगर वैभव को इस सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिलता है, तो वह सचिन को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन जाएंगे.

क्रमखिलाड़ीउम्र (डेब्यू के समय)विपक्षी टीमवर्ष
1वैभव सूर्यवंशी*15 वर्ष 91 दिनआयरलैंड2026
2सचिन तेंदुलकर16 वर्ष 205 दिनपाकिस्तान1989
3पियूष चावला17 वर्ष 75 दिनइंग्लैंड2006
4एल. शिवरामकृष्णन17 वर्ष 118 दिनवेस्टइंडीज1983
5पार्थिव पटेल17 वर्ष 152 दिनइंग्लैंड2002
6मनिंदर सिंह17 वर्ष 193 दिनपाकिस्तान1982

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के T20I स्क्वाड से बाहर हुए 5 अहम खिलाड़ी, सूर्या-बुमराह समेत कई बड़े नाम भी शामिल

आईपीएल 2026 में मचाया था तहलका

बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से रनों का अंबार लगाया था. राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 16 मैचों में 237.30 के शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे. पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, बेखौफ अंदाज और बड़े मैचों में प्रदर्शन करने की क्षमता ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया. यही वजह है कि इतनी कम उम्र में उन्हें भारतीय टीम में मौका दिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ