IND vs AFG: वनडे सीरीज के लिए बदल गया टीम इंडिया का स्क्वाड, विराट कोहली के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

IND vs AFG: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच आज से टेस्ट मैच खेला जा रहा है. जिसके बाद 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. जहां पर इंजरी के कारण विराट कोहली नहीं खेलते हुए नजर आने वाले हैं. अब उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया है.

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. जिसके लिए आईपीएल के दौरान ही टीम इंडिया का ऐलान हो गया था. जिसके बाद आईपीएल 2026 के फाइनल में विराट कोहली को चोट लग गई. जिसके कारण ही वो अब वनडे टीम से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने जब आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए टी-20 टीम का ऐलान किया, तो उसी समय कोहली के रिप्लेसमेंट का नाम भी बता दिया गया है. 

विज्ञापन

विराट कोहली के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान 

किंग विराट कोहली अब इंजरी के कारण वनडे टीम का हिस्सा नहीं है. जिसका प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने ऐलान किया. कोहली की जगह अब यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम का हिस्सा बनाया है. यशस्वी ने अपने आखिरी वनडे मैच में शतक जड़ा था. हालांकि उसके बाद भी वो टीम से बाहर हो गए थे.

विज्ञापन

अब बीसीसीआई ने अपनी गलती को सुधारते हुए जायसवाल को टीम में जगह दी है. बता दें कि यशस्वी जायसवाल को हालांकि प्लेइंग 11 में सीधे एंट्री मिलना मुश्किल नजर आ रहा है. यशस्वी ने हालांकि इस मामले में ऋतुराज गायकवाड़ को पीछे छोड़ा है. गायकवाड़ यशस्वी से इस रेस में हार गए. बात प्लेइंग 11 की करें तो कोहली की जगह ईशान किशन को प्लेइंग 11 में अब एंट्री मिल सकती है. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर किशन को फिलहाल बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारत की T20I टीम का ऐलान

विज्ञापन

यहां पर देखें वनडे टीम का बदला हुआ स्क्वाड 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ