15 साल की उम्र में डेब्यू के बाद भी वैभव सूर्यवंशी नहीं बन पाएंगे सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप!

Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान करने वाले वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह मिल गई है. वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में चुना गया है.

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जून-जुलाई में होने वाले आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. इसी के साथ वैभव महज 15 साल की उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन

वहीं, अब अगर वैभव को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिलता है, तो वह महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे और भारत के लिए इंटरनेशल डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. लेकिन 15 साल की उम्र में डेब्यू के बाद भी वैभव सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर नहीं बन पाएंगे. आइए जानते हैं क्यों?

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी नहीं बन पाएंगे सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर

दरअसल, दुनिया में सबसे कम उम्र में मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का रिकॉर्ड रोमानिया के खिलाड़ी मैरियन घेरसिम के नाम दर्ज है. उन्होंने 16 अक्टूबर 2020 को बुल्गारिया के खिलाफ महज 14 साल और 16 दिन की उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों प्रारूपों को मिलाकर यह अब तक का सबसे कम उम्र का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू माना जाता है.

वहीं, वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रजा के नाम है. हसन रजा ने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 14 साल 233 दिन की उम्र में वनडे डेब्यू किया था. इसके अलावा, उन्होंने 14 साल 227 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ ही अपना टेस्ट डेब्यू भी किया था. वहीं, जर्सी की निया चार्लोट ग्रेग सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाली क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 2019 में महज 11 साल 40 दिन की उम्र में पहला टी20I खेला था. उनके नाम सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी की तारीख का हुआ ‘ऐलान’! सिलेक्टर अजीत अगरकर ने दी बड़ी खुशखबरी

वैभव सूर्यवंशी नहीं तोड़ पाएंगे ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी अब 15 साल की उम्र पार कर चुके हैं. ऐसे में अगर उन्हें आयरलैंड या इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में डेब्यू का मौका मिलता भी है, तो वह दुनिया के सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे. हालांकि, वैभव को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं.

फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल और 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. ऐसे में वैभव के सामने भले ही वर्ल्ड रिकॉर्ड न हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराने का शानदार मौका जरूर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ