IND vs ENG: सूर्यकुमार यादव ने सुपला शॉट लगाकर ठोका गगनचुंबी छक्का, इंग्लैंड के सीने पर चल गईं छुरियां, देखें वीडियो

Suryakumar Yadav Six: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस जॉर्डन की कुटाई की। उन्होंने आठवें ओवर में शानदार छक्का लगाया।

Suryakumar Yadav Six

Suryakumar Yadav Six

विज्ञापन

Suryakumar Yadav Six: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टी-20 विश्व कप में अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। सूर्या ने यूएसए के खिलाफ नाबाद 50 और अफगानिस्तान के खिलाफ 53 रन की पारी खेल महफिल लूटी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने 31 रन जड़कर बड़ा योगदान दिया। अब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी का अंदाज दिखाया है।

आठवें ओवर में क्रिस जॉर्डन की गेंद पर ठोका करारा छक्का

सूर्या ने क्रिस जॉर्डन के ओवर में सुपला शॉट लगाकर ऐसा छक्का ठोका कि इंग्लैंड के दिल पर छुरियां चलती नजर आईं। इंग्लैंड ने पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को जो जख्म दिया था, सूर्या ने उसकी कुछ हद तक भरपाई करने की कोशिश की। सूर्या ने अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी का ये नजारा आठवें ओवर में दिखाया। क्रिस जॉर्डन की पहली तीन गेंदों में सिर्फ 3 रन आए तो सूर्या विचलित हो गए।

विज्ञापन

वह बड़ा शॉट लगाने का मौका ढूंढ़ने लगे। चौथी ही गेंद पर उन्हें ये मौका मिल गया। जॉर्डन ने जैसे ही अगली गेंद डाली तो पहले से तैयार बैठे सूर्या ने घुटने टेके और ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को कलाइयों के सहारे उठाकर फाइन लेग के ऊपर से गगनचुंबी छक्का ठोक डाला। इस छक्के को देख करोड़ों भारतीय फैंस के रोंगटे खड़े हो गए। खास बात यह है कि पिछले मैच में क्रिस जॉर्डन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक ली थी। सूर्या ने इस मैच में जॉर्डन की धज्जियां ही उड़ा डालीं। सूर्या इस मैच में 36 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी शानदार पारी में 4 चौके-2 छक्के ठोके।

सुपला शॉट सूर्या का ट्रेडमार्क

आपको बता दें कि सुपला शॉट सूर्या का ट्रेडमार्क शॉट कहा जाता है। उन्होंने एक बार इसका राज खोलते हुए कहा था कि ये मुंबई में खेले जाने वाले लोकल टेनिस बॉल क्रिकेट से आया है। मैं इसे बचपन से ही खेलता आया हूं। लोगों ने इसे इसलिए सुपला शॉट नाम दिया क्योंकि वे इससे खुद को कनेक्ट कर पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ