IND vs ENG: अरे ये क्या? बारिश के बीच विराट कोहली करने लगे एक्टिंग, सूर्या की छूट गई हंसी, देखें वीडियो

IND vs ENG Semi Final 2 Virat Kohli: भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के बीच विराट कोहली मजे लेते हुए नजर आए। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सूर्या खिलखिलाकर हंसते नजर आ रहे हैं।

Virat Kohli IND vs ENG

Virat Kohli IND vs ENG

विज्ञापन

IND vs ENG Semi Final 2 Virat Kohli: भारत-इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच गुयाना में खेला जाना है, लेकिन बारिश की वजह से इसमें देरी हुई। गुयाना में रुक-रुककर बारिश हुई। जिसकी वजह से टॉस लेट हुआ। हालांकि अब टॉस हो गया है और इंग्लैंड ने इसे जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। दोनों टीमें और करोड़ों फैंस बारिश नहीं आने की दुआ कर रहे हैं, क्योंकि वे नहीं चाहते कि इस बड़े मैच का मजा बारिश की वजह से किरकिरा हो।

किसी की नकल निकालते नजर आए कोहली

अब इस मैच का नतीजा भले ही कुछ निकले, लेकिन स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मजे लेने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। कोहली बारिश के दौरान टीम के खिलाड़ियों से बातचीत करते नजर आए। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी की एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं।

Advertisment

स्काई स्पोर्ट्स ने शेयर किया वीडियो 

दरअसल, स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट ने दिनेश कार्तिक और इयोन मॉर्गन का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दिनेश कार्तिक रोहित शर्मा की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। तभी कैमरे का एंगल ड्रेसिंग रूम के बाहर बैठे टीम के खिलाड़ियों पर जाता है। जिसमें विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद सिराज नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

मुंह फुलाकर करने लगे नकल

वीडियो में देखा जा सकता है कि पंत चॉकलेट खा रहे होते हैं, तभी विराट कोहली ग्राउंड की ओर कुछ देखने लगते हैं। इसके बाद वे सूर्यकुमार यादव से कुछ कहते हैं। तभी अचानक दोनों कंधे ऊपर उठाकर और मुंह फुलाकर किसी की नकल करने लगते हैं। जिसे देख सूर्या की हंसी छूट जाती है। हालांकि कोहली किसकी एक्टिंग कर रहे थे, ये तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन उनका ये खास अंदाज फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ