---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs ENG: अगर सेमीफाइनल हो गया टाई तो कौनसी टीम बनेगी विनर? जान लें ये अनोखा नियम

T20 World Cup 2024 IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच अगर टी-20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला टाई होता है तो कौनसी टीम क्वालीफाई करेगी, आइए जानते हैं।

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2024 IND vs ENG: टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल-2 मुकाबले में भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होगा। ये मैच गुयाना में खेला जाएगा। बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई है। ऐसे में इस मुकाबले पर खतरा मंडरा गया है। दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे भी नहीं है। ऐसे में इस मैच को लेकर टेंशन बढ़ गई है। सेमीफाइनल के लिए कुछ नियम सामने आए हैं। आइए जानते हैं कि अगर ये मैच टाई होता है तो क्या नियम रहेंगे और कौनसी टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।

---विज्ञापन---

पॉइंट्स टेबल की टॉप टीम करेगी क्वालीफाई 

दूसरे सेमीफाइनल को पूरा कराने के लिए लगभग 4 घंटे (250 मिनट) का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा। अगर ये मैच किसी भी तरह से ऐसी स्थिति में पहुंच जाता है कि दोनों टीमें समान स्कोर पर पहुंचती हैं और मुकाबला टाई होता है तो सुपर ओवर कराया जाएगा। इसके बाद अगर खराब मौसम के कारण ये मुकाबला टाई पर खत्म होता है और सुपर ओवर भी संभव नहीं होता तो सुपर-8 में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। यानी इंग्लैंड को बाहर कर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचेगी क्योंकि उसने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश किया है। मुकाबला रद्द होने पर भी यही नियम लागू होगा।

---विज्ञापन---

क्या है कटऑफ टाइम?

आपको बता दें कि इस मैच को हर हाल में पूरा कराने की संभावना देखी जाएगी। हो सकता है कि 10-10 ओवर का मैच कराया जाए। इसका अपडेटेड कटऑफ टाइम रात 3:14 बजे तक है। यानी इस मैच को हर हाल में 3:14 तक कराया जा सकता है। इसके बावजूद यदि मुकाबला संभव नहीं होता है तो मैच रद्द कर दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

कैसी है पिच? 

पिच सूखी दिख रही है। इसमें ठोस दरारें हैं। स्पिनरों के लिए गेंद नीचे और स्किडी रह सकती है। यहां औसत स्कोर 167 रन रह सकता है। खास बात यह है कि ये अविश्वसनीय रूप से तेजी से सूखने वाली आउटफील्ड है। ग्राउंडस्टाफ की मेहनत रंग लाई तो मैच को पूरा कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: T20 world cup 2024: रोहित और बटलर में बना गजब संयोग, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND Vs ENG: गुयाना की पिच पर कितने बन सकते हैं रन? जान लें पिछले 5 मैचों का पूरा हाल 

ये भी पढ़ें: IND Vs ENG: गुयाना में भारी बारिश, टेंशन में इंग्लैंड; ICC पर भड़का पूर्व दिग्गज 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अब तक जो नहीं हुआ क्या सेमीफाइनल में करेंगे रोहित शर्मा? देखें संभावित Playing 11

First published on: Jun 27, 2024 07:45 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola