Rohit Sharma Instagram Post With Garden Mein Ghoomne Wale Bande Caption After Dharamshala Test

IND vs ENG: 'गार्डन में घूमने वाले बंदे...,' इंग्लैंड को हराने के बाद रोहित शर्मा ने शेयर की खास तस्वीर

India vs England Rohit Sharma Post: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने धर्मशाला टेस्ट में शानदार जीत और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज कब्जाने के बाद एक खास इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट पर रोहित शर्मा ने एक खास कैप्शन भी लिखा। यह कैप्शन था उनके हाल ही में वायरल हुए एक स्टंप माइक वाले स्टेटमेंट से जुड़ा हुआ।

India vs England Rohit Sharma Post: भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 112 साल बाद एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। टीम ने पहला टेस्ट मैच हारने के बाद सभी चार मैच पांच मैचों की सीरीज के अपने नाम किए। ऐसा 112 साल के बाद टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में हुआ और पहली बार भारतीय टीम ने ऐसा कर दिखाया। टीम इंडिया ने धर्मशाला टेस्ट पारी और 64 रनों से जीता और 4-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया। इस सीरीज के दौरान कई ऐसे वाकये हुए जिन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं। कई बार स्टंप माइक से कप्तान रोहित शर्मा की कई बातें वायरल होने लगीं। सीरीज के बीच एक रोहित का गार्डन वाला स्टेटमेंट भी काफी वायरल हुआ था।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने शेयर की खास तस्वीर

अब भारतीय कप्तान ने सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में कप्तान रोहित के साथ यंगिस्तान नजर आ रहा है। जी हां वही यंगिस्तान जिसने बैजबॉल को चारों खाने चित कर दिया। इसमें सबसे आगे रहे यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल। धर्मशाला टेस्ट जीतने के बाद यह चारों खिलाड़ी कप्तान के साथ एक तस्वीर में नजर आए। यह तस्वीर जितना आकर्षित करने वाली थी वहीं कहीं ज्यादा इसका कैप्शन चर्चा का विषय बना।

विज्ञापन

‘गार्डन में घूमने वाले बंदे’

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में यशस्वी, सरफराज, गिल और जुरेल के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर के कैप्शन में रोहित ने लिखा, ‘गार्डन में घूमने वाले बंदे।’ उनका इशारा इस कैप्शन से साफतौर पर अपने उसी स्टेटमेंट की ओर था जो स्टंप माइक से काफी वायरल हुआ था। कई लोगों ने कप्तान के उस स्टेटमेंट को मजाक के लहजे में लिया था। वहीं कुछ ने उसके जरिए काफी नाकारत्मकता भी फैलाई थी।

विज्ञापन

रोहित एक अलग तरह के कप्तान

रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर कई बार साथी खिलाड़ी और पूर्व खिलाड़ी अपना बयान दे चुके हैं। सभी का कहना है कि रोहित एक अलग तरह के कप्तान हैं। वह मैदान के अंदर काफी स्ट्रिक्ट हैं तो हंसी-मजाक का भी माहौल रखते हैं। ड्रेसिंग रूम के अंदर भी वह काफी मजाकिया माहौल रखते हैं। यही कारण है कि टीम के माहौल में अब अंतर आ गया है। टीम अच्छा परफॉर्म कर रही है। इसी वजह से टीम बड़े टूर्नामेंट में प्रदर्शन करके दिखा रही है। इसी वजह से टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से आसानी से सीरीज कब्जाई और बैजबॉल को फ्लॉप साबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ