---विज्ञापन---

IPL 2024: रोहित शर्मा की चोट ने बढ़ाई मुंबई इंडियंस की चिंता, क्या आईपीएल 17 से हो जाएंगे बाहर?

India vs England Rohit Sharma Injury IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस की चिंता बढ़ गई है। धर्मशाला टेस्ट के तीसरे दिन रोहित शर्मा की पीठ में दिक्कत हो गई है। इस कारण वह मैदान पर नहीं उतरे। बीसीसीआई ने भी उनकी फिटनेस पर अपडेट दिया था। इस पोस्ट पर फैंस सवाल करने लगे कि क्या रोहित शर्मा आईपीएल 2024 से भी बाहर हो जाएंगे।

IPL 2024 Rohit Sharma Injury Mumbai Indians Fans Tensions
---विज्ञापन---

India vs England Rohit Sharma Injury IPL 2024: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा धर्मशाला टेस्ट के तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे। बीसीसीआई ने भी एक्स पर पोस्ट किया और बताया कि पीठ में समस्या के कारण कप्तान मैदान पर नहीं उतरे। बीसीसीआई द्वारा यह जानकारी देने के बाद हिटमैन के फैंस की चिंता बढ़ गई। कई लोग आईपीएल को लेकर चिंता में आ गए जो 22 मार्च से शुरू होने वाला है। रोहित शर्मा आगामी आईपीएल में बतौर प्लेयर उतरने वाले हैं। जबकि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हैं।

बीसीसीआई के पोस्ट पर फैंस ने अलग-अलग कमेंट करना शुरू कर दिया। किसी ने कहा कि वह आईपीएल 2024 से भी बाहर हो जाएंगे। तो किसी ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए तैयार होने के लिए रोहित को आईपीएल नहीं खेलना चाहिए। कई लोगों ने हार्दिक की कप्तानी में रोहित के नहीं खेलने की बात कही। ऐसी कई अटकलें लगने लगी हैं। देखें पूरी वीडियो रिपोर्ट:-

---विज्ञापन---
First published on: Mar 09, 2024 08:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola