IND vs ENG, 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा मैच रोमांचक मोड़ पर है। ऋषभ पंत पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे और लगा था कि वो दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं उतरेंगे। इसके बावजूद पंत बैटिंग करने आए और जुझारू पारी खेलकर फैंस का दिल जीता। इसी वजह से जब वो आउट हुए, तो दर्शकों ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाई।
ऋषभ पंत ने चोटिल होने के बावजूद किया कमाल
मैनचेस्टर टेस्ट में ऋषभ पंत ने पहले दिन बढ़िया बैटिंग की। हालांकि, जब वो 37 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तो क्रिस वोक्स की गेंद शॉट मारने के चक्कर में उनके पैर में चोट लग गई। इसी वजह से वो खड़े तक नहीं हो पा रहे थे और उन्हें मजबूरन रिटायर होना पड़ा। उनके दोबारा मैदान पर उतरने पर सवाल था। हालांकि, दूसरे दिन जब वॉशिंगटन सूंदर का विकेट गिरा, तो ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आए। पंत ने चोटिल होने के बावजूद रन लिए और कुछ शॉट्स भी लगाए। इसी बीच पंत ने अर्धशतक जड़ दिया।
ऋषभ पंत के लिए बजी तालियां
ऋषभ पंत चोटिल होने के बाद संघर्ष कर रहे थे। पंत आखिर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे और उनकी 54 रन की पारी का अंत हो गया। ऋषभ जब पवेलियन लौट रहे थे, तो पूरे ओल्ड ट्रैफर्ड में मौजूद फैंस ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाई। पंत की इस जुझारू पारी ने सभी फैंस को उनके लिए खड़े होकर सम्मान देने के लिए मजबूर कर दिया। उनकी इस पारी को हमेशा याद रखा जाएगा।
भारत ने पहली पारी में बनाए 358
भारतीय टीम जब दूसरे दिन बल्लेबाजी पर उतरती थी, तो उनका लक्ष्य 400 रन से ऊपर जाना होगा। हालांकि, इस मामले में टीम इंडिया सफल नहीं रही। भारत ने 114.1 ओवर में 358 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 5 विकट झटके, वहीं जोफ्रा आर्चर ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। भारत की ओर से साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। अब भारतीय गेंदबाजों का लक्ष्य इंग्लैंड को कम से कम रनों पर रोकने का होगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ऋषभ पंत की जगह किशन नहीं, चेन्नई के इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका! धोनी ने किया था इंग्रोर
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
35 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
13 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
13 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines