ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गरजेगा 'द्रविड़' का बल्ला, टीम इंडिया में हुआ सेलेक्शन

India U-19 Cricket Team: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व कोच राहुल द्रविड़ के लिए बड़ी खुशखबरी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने होने वाली क्रिकेट सीरीज के लिए उनके बेटे का चयन भारतीय टीम में किया गया है। ये क्रिकेट सीरीज 21 सितंबर से 7 अक्टूबर तक खेली जाएगी। 

Samit Dravid

Samit Dravid

India U-19 Cricket Team: टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के लिए बड़ी खुशखबरी है। राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ को भारत की अंडर-19 टीम में जगह मिल गई है। समित द्रविड़ अगले महीने होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट सीरीज में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इंडिया की अंडर-19 क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच 3 वनडे मैच और 2 चार दिवसीय मैच खेलेगी। ये मैच पुडुचेरी और चेन्नई में खेले जाएंगे।

हाल ही में किया शानदार प्रदर्शन 

ऑलराउंडर खिलाड़ी समित द्रविड़ मौजूदा समय में महाराजा टी20 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वो मैसूर वारियर्स की ओर से खेल रहे हैं और 7 मैच में 82 रन बना चुके हैं। वहीं, पिछले साल समित द्रविड़ ने भारत के अंडर-19 घरेलू टूर्नामेंट वीनू मांकड़ और कूच बिहार में अच्छा प्रदर्शन किया था। वीनू मांकड़ ट्रॉफी में समित ने चार पारियों में 122 रन बनाए थे, जिसमें 87 रन उनका सर्वोच्च स्कोर था। इस बीच, उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाई थी और कर्नाटक को कूच बिहार ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। समित ने आठ मैचों में तीन अर्धशतक समेत कुल 362 रन बनाए थे और 16 विकेट भी हासिल किए थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट के लिए घोषित भारतीय टीम 

मोहम्मद अमान (कप्तान), रुद्र पटेल (उप-कप्तान), साहिल पारख, कार्तिकेय केपी, किरण चोरमाले, अभिज्ञान कुंडू व हरवंश सिंह पंगलिया (विकेटकीपर), समित द्रविड़, युधाजीत गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित राजावत और मोहम्मद एनान

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच शेड्यूल 

मैच  दिनांक  स्थान 
वनडे मैच 21 सितंबर पुडुचेरी
वनडे मैच 23 सितंबर पुडुचेरी
वनडे मैच 26 सितंबर पुडुचेरी
चार दिवसीय मैच 30 सितंबर चेन्नई
चार दिवसीय मैच 7 अक्टूबर चेन्नई

ये भी पढ़ें;- भारत-पाकिस्तान के मुकाबले की तारीख तय, 18 सदस्यीय टीम घोषित, दिग्गजों को आराम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ