भारत-पाकिस्तान के मुकाबले की तारीख तय, 18 सदस्यीय टीम घोषित, दिग्गजों को आराम

Asian Champions Trophy 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में इस मुकाबले को खेलती हुई नजर आएगी। 

IND vs PAK

IND vs PAK

Asian Champions Trophy Hockey 2024: भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक-2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद फिर से मैदान पर उतरने जा रही है। इस बार हॉकी टीम चीन में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेते हुए नजर आएगी। इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली 18 सदस्यीय टीम का ऐलान भी कर दिया गया है। टीम की कप्तानी मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत सिंह ही करेंगे। वहीं, टीम का उपकप्तान अनुभवी मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद को बनाया गया है। ये टूर्नामेंट 8 से 17 सितंबर के बीच खेला जाएगा, जिसमें 14 सितंबर को टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ अपनी चुनौती पेश करेगी।

विज्ञापन

इन दिग्गजों को मिला आराम 

टीम इंडिया के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने संन्यास ले लिया है। उनकी संन्यास के बाद टीम इंडिया पहली बार मैदान पर उतरने जा रही है। हॉकी टीम में गोलकीपर के तौर पर कृष्ण बहादुर पाठक और सूरज करकेरा को शामिल किया गया है। वहीं, टीम के मौजूदा उपकप्तान हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, शमशेर सिंह और गुरजंत सिंह को इस टूर्नामेंट के लिए टीम में नहीं चुना गया है। उन्हें आराम दिया गया है। टीम इंडिया 8 सितंबर को चीन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद टीम जापान, मलेशिया, कोरिया और पाकिस्तान के सामने अपनी चुनौती पेश करेगी।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का शेड्यूल 

तारीख  विपक्षी टीम  
8 सितंबर चीन
9 सितंबर जापान
11 सितंबर मलेशिया
12 सितबंर कोरिया
14 सितंबर पाकिस्तान
16 सितंबर सेमीफाइनल
17 सितंबर फाइनल

 

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित भारतीय टीम 

गोलकीपर कृशन बहादुर पाठक, सूरज करकेरा
डिफेंडर जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जुगराज सिंह, संजय और सुमित
मिडफील्डर राजकुमार पाल, नीलाकांता शर्मा, विवेक सागर प्रसाद (उप-कप्तान), मनप्रीत सिंह और मोहम्मद राहिल
फॉरवर्ड अभिषेक, सुखजीत सिंह, अराइजीत सिंह हुंडल, उत्तम सिंह (जूनियर टीम के कप्तान) और गुरजोत सिंह

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ