---विज्ञापन---

CWG 2026: गोल्ड से चूके, पर पीएम मोदी का दिल जीत गए नीरज चोपड़ा, सिल्वर मेडल जीतने पर दिया बड़ा बयान

PM Modi Message for Neeraj Chopra: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता. जैवलिन थ्रो में भारतीय एथलीटों की सफलता पर पीएम मोदी बेहद खुश नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी.

---विज्ञापन---

PM Modi Message for Neeraj Chopra: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर कमाल कर दिया. चोट से वापस लौट रहे नीरज ने जैवलिन थ्रो फाइनल इवेंट में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया. नीरज से फैंस को गोल्ड की उम्मीद थी. हालांकि, चोट से ठीक होकर आने के बाद मेडल जीतना अपने आप में बड़ी बात है. अब चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने चोपड़ा की जमकर तारीफ की और उन्हें फ्यूचर के लिए बड़ा मैसेज दिया.

पीएम मोदी का नीरज चोपड़ा को लेकर बड़ा बयान

नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो फाइनल में 85.83 मीटर दूर भाला फेंककर सिल्वर मेडल पक्का किया, वहीं श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे 89.75 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल जीतने में सफल हुए. पीएम मोदी ने X पर पोस्ट डालते हुए नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर खुशी जताई. उन्होंने लिखा, ‘ग्लासगो में आयोजित मेंस जैवलिन इवेंट में नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करके सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने एक बार फिर से निरंतरता, धैर्य और साहस दिखाया. उनकी सफलता हर भारतीय को गर्व महसूस कराती है. भविष्य के लिए उन्हें मेरी ओर से शुभकामनाएं.’

---विज्ञापन---

नीचे पीएम मोदी की पोस्ट देखें:

ये भी पढ़ें:- CWG 2026: गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, पर मेडल जीतकर फिर रचा इतिहास, यशवीर सिंह का भी कमाल

---विज्ञापन---

पीएम मोदी ने यशवीर सिंह को भी भेजा मैसेज

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 24 साल के यशवीर सिंह ने भी कमाल दिखाया. उन्होंने 85.41 मीटर का थ्रो करके ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसी प्रदर्शन के कारण जैवलिन इवेंट में भारत के दो खिलाड़ी पोडियम पर खड़े थे. पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा के अलावा यशवीर सिंह की भी जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा, ‘यशवीर सिंह को मेंस जैवलिन इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई! उन्होंने शानदार तरीके से थ्रो किया और अपना समर्पण दिखाया. उनकी उपलब्धि कई युवा एथलीटों को प्रेरित करेगी. उन्हें भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.’

ये भी पढ़ें:- कौन हैं श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रुमेश पथिरागे? जिन्होंने नीरज चोपड़ा को हराकर CWG 2026 में जीता गोल्ड मेडल

---विज्ञापन---

First published on: Aug 01, 2026 01:16 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola