CWG 2026: गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, पर मेडल जीतकर फिर रचा इतिहास, यशवीर सिंह का भी कमाल

Neeraj Chopra Wins Silver: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक बार फिर नीरज चोपड़ा ने कमाल दिखाया. जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में नीरज ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. 24 साल के यशवीर सिंह ने कांस्य पदक जीता.

neeraj chopra

नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर (Image: ANI)

Neeraj Chopra Wins Silver: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक बार फिर नीरज चोपड़ा ने कमाल दिखाया. चोपड़ा चोट से वापस लौट रहे थे और सभी को उम्मीद थी कि कॉमनवेल्थ गेम्स में चोपड़ा से एक पदक की उम्मीद थी. कुछ ऐसा ही हुआ और जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में नीरज ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. भले ही वह गोल्ड नहीं जीते लेकिन उन्होंने बड़े स्टेज पर एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया.

विज्ञापन

नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेंस जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो 80.97 मीटर का रहा. हालांकि, दूसरे थ्रो में नीरज अपनी पुरानी फॉर्म में वापस लौटे और उन्होंने 85.83 मीटर का थ्रो फेंका, जो इस इवेंट का दूसरा सबसे बेस्ट थ्रो था. इसी वजह से उन्हें सिल्वर मेडल मिला. इसके बाद के चार राउंड में नीरज ने थ्रो किया, लेकिन 85.83 मीटर उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा. श्रीलंका के स्टार एथलीट रुमेश थरंगा पथिरागे ने 89.75 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल पर कब्जा किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Commonwealth Games 2026: यामिनी मौर्य ने जूडो में जीता सिल्वर मेडल, अस्मिता और हर्ष के बाद किया बड़ा कारनामा

भारत ने जैवलिन थ्रो में जीता एक और मेडल

फैंस की नजर नीरज चोपड़ा पर थी लेकिन भारत के एक और खिलाड़ी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कमाल किया. 24 साल के यशवीर सिंह ने जैवलिन थ्रो फाइनल में 85.41 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. वह ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से पीछे चल रहे थे लेकिन अपने छठे और आखिरी थ्रो में उन्होंने कमाल कर दिया और 85.41 मीटर का थ्रो करके कांस्य पदक पक्का किया.

विज्ञापन

अरशद नदीम रहे ‘फिसड्डी’

पाकिस्तान के स्टार एथलीट और कॉमनवेल्थ चैंपियन अरशद नदीम मेडल हासिल करने के बड़े दावेदार नजर आ रहे थे. हालांकि, तीन राउंड के बाद ही वह प्रतियोगिता से बाहर हो गए और 77.41 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ नवें स्थान पर रहे. बता दें कि भारत के रोहित यादव 81.56 मीटर के थ्रो के साथ सातवें पायदान पर रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ