कौन हैं श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रुमेश पथिरागे? जिन्होंने नीरज चोपड़ा को हराकर CWG 2026 में जीता गोल्ड मेडल

Who is Rumesh Pathirage: श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रुमेश पथिरागे ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने भारत के ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया. आइए जानते हैं कि रुमेश कौन हैं और सफर कैसा रहा है.

rumesh pathirage neeraj chopra

कौन हैं रुमेश पथिरागे? (Image: X and ANI)

Who is Rumesh Pathirage: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया. वो चोट से उबरकर वापसी कर रहे थे और आते ही उनके इस प्रदर्शन ने फैंस को खुश कर दिया. कई लोगों को उम्मीद थी कि कॉमनवेल्थ गेम्स में चोपड़ा गोल्ड मेडल जीतेंगे लेकिन श्रीलंका के रमेश थरंगा पथिरागे ने उन्हें पीछे छोड़ दिया और कॉमनवेल्थ चैंपियन बन गए. उन्होंने 89.75 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया. रुमेश का सफर काफी रोचक रहा है.

विज्ञापन

कौन हैं रुमेश पथिरागे?

रुमेश पथिरागे का जन्म श्रीलंका के कालूतारा में 21 मार्च 2003 को हुआ था. बचपन से ही खेलों के प्रति रुमेश की रुचि थी, क्योंकि उनके पिता भी पूर्व डिस्कस और शॉट-पुट थ्रोअर थे. उन्हें अपने पिता से खेलों में आगे बढ़ने के लिए काफी सपोर्ट मिला और इसी वजह से आज वह भाला फेंक में दुनिया के टॉप एथलीट्स में से एक हैं.

विज्ञापन

क्रिकेटर बनने का था सपना

रुमेश पथिरागे श्रीलंका में स्थित होराना के श्री पली नेशनल स्कूल में क्रिकेट खेला करते थे. उन्होंने क्रिकेटर बनने का मन बना लिया था और मुख्य रूप से वह एक तेज गेंदबाज थे. उन्होंने अपने कॉलेज के समय में गेंद और बल्ले से कमाल किया था. सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने एयरटेल फास्टेस्ट कंप्टीशन 2019 में हिस्सा लिया और 134 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंदबाजी करके सभी को हैरान कर दिया. वह उस समय अंडर 16 क्रिकेट में श्रीलंका के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक थे.

विज्ञापन

करियर को लेकर लिया सबसे बड़ा फैसला

क्रिकेट में बेहतर करियर की संभावना होने के बावजूद 2017 में ही रुमेश पथिरागे ने भाला फेंक को अपना फ्यूचर बनाने का फैसला किया. उन्होंने अपनी स्किल्स पर काम किया और तेज गेंदबाजी के अपने अनुभव को यहां उपयोग किया. जून 2026 में रोम डायमंड लीग में रुमेश ने 92.62 मीटर का थ्रो करके इतिहास रच दिया था. अब उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा जैसे दिग्गज एथलीट को पीछे छोड़कर गोल्ड जीता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ