दीप्ति शर्मा को पछाड़कर श्री चरणी निकली आगे, खतरे में पड़ा पूनम यादव का सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड

वुमेंस एशिया कप में श्री चरणी ने हांगकांग के खिलाफ दो विकेट चटकाए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इसी के साथ उन्होंने ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के रिकॉर्ड को भी पीछे कर दिया है. आइए आपको उनकी इस उपलब्धि के बारे में बताते हैं.

Deepti Sharma

वुमेंस एशिया कप में दीप्ति शर्मा को लगा झटका (Image: Instagram/officialdeeptisharma)

Shree Charani & Deepti Sharma: दुबई में चल रहे वुमेंस एशिया कप में भारतीय टीम का तगड़ा प्रदर्शन देखने को मिला है. टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने शुरुआती दो मुकाबले दमदार अंदाज में जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अपना खूब दम दिखाया. भारत ने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीते हैं. खैर स्पिन गेंदबाज श्री चरणी ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है. 2026 में तो अभी तक उनका जलवा देखने को मिला है. उन्होंने ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को पीछे कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. साथ ही साथ अब उनके पास एक खास लिस्ट में टॉप में अपनी जगह बनाने का मौका है.

विज्ञापन

श्री चरणी ने किया कमाल

श्री चरणी के लिए टी20 में साल 2026 धमाकेदार रहा है. अब वो एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय गेंदबाज बन गई हैं. हांगकांग के खिलाफ उन्होंने दो विकेट लेकर बड़ा कारनामा किया. अब उनके 31 विकेट हो चुके हैं. उन्होंने टीम इंडिया की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को पीछे किया. दीप्ति ने साल 2024 में 30 विकेट अपने नाम किए थे. दीप्ति ने 2022 में भी 29 विकेट लिए थे. राधा यादव लगातार उनके पीछे रही हैं. राधा ने 2024 में 29 विकेट झटके थे. वो दीप्ति के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाई थीं.

विज्ञापन

क्या टूटेगा पूनम यादव का रिकॉर्ड?

पूनम यादव के लिए 2018 बेहतरीन साल रहा था. उन्होंने टी20 में 35 विकेट अपने नाम किए थे. वो लिस्ट में टॉप पर हैं. पिछले 8 साल से उनके रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ पाया है. हालांकि अब उनका रिकॉर्ड खतरे में पड़ गया है. श्री चरणी को उनसे आगे निकलने के लिए सिर्फ पांच विकेट चाहिए. ऐसा लगता है कि वुमेंस एशिया कप में ही पूनम से आगे निकल कर चरणी इतिहास रच देंगी. श्री चरणी ने ये रिकॉर्ड कायम कर दिया तो फिर आगे इसे किसी के लिए भी तोड़ पाना काफी मुश्किल होगा.

विज्ञापन

टीम इंडिया ने जीते दोनों मुकाबले

भारत ने वुमेंस एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ की थी. टीम इंडिया के बल्लेबाजों का वहां पर खराब प्रदर्शन देखने को मिला. शेफाली वर्मा ने ही 64 रनों की तूफानी पारी खेली थी. गेंदबाजों ने अपना दम दिखाया और टीम को 94 रनों से जीत दिलाई. हांगकांग के खिलाफ दूसरे मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में दमखम दिखाया. भारत ने हांगकांग को 137 रनों से हराया. टीम इंडिया ने 194 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में हांगकांग 56 रन पर सिमट गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ