IND vs AFG: टीम इंडिया के इन 5 स्टार खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं नजरें, एशियन गेम्स से पहले फॉर्म में होना जरूरी

IND vs AFG: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होने वाली सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है. एशियन गेम्स 2026 के कारण ही इस सीरीज का महत्व बहुत ज्यादा बढ़ गया है. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के दौरान इन 5 खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली है.

Team India
1 / 6
इन 5 खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ करना होगा कमाल (Pic Credit- ANI)

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में सफलता मिली थी. उसी फॉर्म को अब टीम अफगानिस्तान के खिलाफ भी जारी रखना चाहेगी. इससे भी ज्यादा अहम है कि टीम का एशियन गेम्स 2026 के शुरू होने से पहले आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलने वाली है. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट चाहेगी की स्टार खिलाड़ी फॉर्म के साथ इस टूर्नामेंट में खेले. जिसके कारण ही अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान इन 5 खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली हैं. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी 2 / 6

15 साल के वैभव सूर्यवंशी लंबे समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ भी सूर्यवंशी ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले उनसे बड़ी उम्मीदें हैं. सूर्यवंशी अभी दलीप ट्रॉफी 2026 में भी रन बना रहे हैं. एशियन गेम्स 2026 वैभव के लिए भी अहम टूर्नामेंट होने वाला है. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन3 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ भी किशन ने कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके बाद अब किशन अफगानिस्तान के खिलाफ उतरेंगे. नंबर 3 पर खेलकर किशन पूरा मैच ही बदल सकते हैं. किशन के फॉर्म में होने से टीम इंडिया के पास एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने का चांस बढ़ जाएगा. (Pic Credit- Screengrab) 

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह 4 / 6

अफगानिस्तान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह को खिलाने का रिस्क टीम इंडिया सिर्फ इस कारण ले रही है. जिससे वो एशियन गेम्स 2026 से पहले पूरी तरह तैयार हो सके. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबलों का फायदा बुमराह जरूर उठाना चाहेंगे. बुमराह आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अब पहली बार इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलेंगे. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर 5 / 6

कप्तान श्रेयस अय्यर के ऊपर भी नजरें टिकी हुई है. अय्यर भी कमबैक के बाद लगातार रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज भी अय्यर के लिए बहुत ही अहम होने वाली है. इस सीरीज में अय्यर बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे. जिससे वो पूरे आत्मविश्वास के साथ एशियन गेम्स 2026 में कप्तानी कर सके. (Pic Credit- ANI) 

हर्षित राणा

हर्षित राणा 6 / 6

उभरते हुए तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी इंजरी के बाद कमबैक करने वाले हैं. हेड कोच गौतम गंभीर राणा के ऊपर बड़ा भरोसा करते हैं. जिसके कारण ही उनका प्लेइंग 11 में खेलना भी लगभग तय माना जा रहा है. ऐसे में राणा के ऊपर भी उनके भरोसे पर खरे उतरने का दबाव होगा. राणा जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं.  (Pic Credit- Screengrab) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन