टी-20 सीरीज के लिए बदल गया श्रीलंका का कप्तान, कुसल मेंडिस हुए बाहर
टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपना कप्तान बदल दिया है. श्रीलंका को 3 मैचों की टी-20 सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है. कुसल मेंडिस टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं.
Kusal Mendis: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने हाल ही में भारत के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी. इस सीरीज में श्रीलंका को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था. अब श्रीलंका की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. कुसल मेंडिस बाहर हो गए हैं. ऐसे में श्रीलंका का कप्तान बदल गया है.
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट टीम का बदला कप्तान
बोर्ड ने टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कुसल मेंडिस को कप्तान बनाया था. लेकिन वह टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे और बाहर हो गए हैं. हैमस्ट्रिंग की चोट से नहीं उबरने के कारण वे इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. मेंडिस की अनुपस्थिति में चरित असालंका सीरीज में श्रीलंका की कप्तानी करेंगे.
मेंडिस को लंका प्रीमियर लीग के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वह घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से भी बाहर हो गए थे. इसके अलावा सीरीज में पवन रत्नायके को मेंडिस की जगह पर शामिल किया गया है. वहीं, दिलशान मदुशंका को भी तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो की जगह पर टीम में शामिल किया गया है.
विज्ञापन
Kusal Mendis has been ruled out of the upcoming T20 series against England (Sept 15) due to a hamstring injury
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 15 सितंबर को होगा. दूसरा मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि आखिरी मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाना है. इसके बाद 3 मैचो की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 22 सितंबर, दूसरा मैच 24 सितंबर और तीसरा मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा.
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक 18 टी-20 मैच खेले गए हैं. इंग्लैंड का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है. इंग्लैंड ने 14 मैच खेले हैं, जबकि 4 मुकाबले में श्रीलंका ने बाजी मारी है. इसके अलावा वनडे में दोनों टीमों के बीच 79 मुकाबले खेले गए हैं. इंग्लैंड ने 38 मैचों में बाजी मारी है, जबकि 37 मैच में इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है. 3 मुकाबला टाई और एक मैच रद्द रहा है.
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका का अपडेटेड स्क्वाड