---विज्ञापन---

T20 WC 2026: टीम इंडिया को जीत दिलाने के बाद संजू सैमसन ने पिच पर किया इमोशनल सेलिब्रेशन, वीडियो वायरल

Sanju Samson Viral Celebration: संजू सैमसन ने ऐतिहासिक पारी खेल टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में जीत दिलाई. इस जीत के बाद उन्होंने मैदान पर ही एक खास अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने क्या कुछ खास किया आइए आपको भी बताते हैं.

---विज्ञापन---

T20 WC 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपने करियर की अब तक की सबसे यादगार पारी खेली. उन्होंने 198 की स्ट्राइक रेट से 97 रनों की नाबाद पारी खेली टीम इंडिया को जीत दिलाई. जीत का चौका भी उनके बल्ले से ही आया. टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले उनका फॉर्म उनके साथ नहीं था और वो ओपनिंग के लिए टीम की पहली पसंद भी नहीं लेकिन कठिन समय से उभरते हुए संजू ने एक बार फिर से आलोचकों के मुंह पर ताला लगाने का काम किया है. जीत का चौका लगाने के बाद उन्होंने मैदान पर कुछ इस तरह का इमोशनल सेलिब्रेशन किया कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सैमसन का इमोशनल सेलिब्रेशन वायरल

टीम इंडिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रनों की दरकार थी. संजू ने रोमारियो शेफर्ड की पहली गेंद पर छक्का जड़ा तो वहीं दूसरी गेंद पर चौका जड़कर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया. इसके बाद उन्होंने इस खास पल को सेलिब्रेट करने के लिए खास अंदाज को चुना. शॉट लगाने के तुरंत बाद सैमसन पिच पर ही घुटनों के बल बैठ गए. पहले उन्होंने हेलमेट को निकाला और बल्ले को साइड किया. इसके बाद उन्होंने दोनों हाथ उठाकर आसमान की तरफ देखते हुए भगवान का शुक्रिया किया. इसके बाद शिवम दुबे आए और उन्हें गले लगाया. सामसन इसके बाद बाकी भारतीय खिलाड़ियों से मिले और उन्होंने ड्रेसिंग रूम में अपने बल्ले को चूमा. 

---विज्ञापन---

ऐतिहासिक पारी खेल टीम इंडिया को जिताया

संजू सैमसन साल 2024 में खेले गए टी20 विश्व कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा थे लेकिन उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया था. इस बार भी वो विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल हुए लेकिन प्लेइंग 11 में खेलने के लिए पहली पसंद नहीं बन पाए. वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़े मैच में उन्हें मौका मिला तो उन्होंने खुद को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका बल्लेबाजी अंदाज बेहद ही खास रहा. उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए रन बनाए, इसी के चलते उनकी पारी में सिर्फ 4 छक्के ही हैं. 

ये भी पढ़िए- ‘…थोड़ा और ज्यादा जा सकते थे’, भारत से हारने के बाद वेस्टइंडीज कप्तान शाई होप ने मानी गलती, बताया कहां हुई चूक

---विज्ञापन---

First published on: Mar 02, 2026 08:16 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola