‘…थोड़ा और ज्यादा जा सकते थे’, भारत से हारने के बाद वेस्टइंडीज कप्तान शाई होप ने मानी गलती, बताया कहां हुई चूक

T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ मिली हार ने वेस्टइंडीज को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. टीम के कप्तान शाई होप इस हार से काफी निराश नजर आए और उन्होंने माना कि इस मैच में टीम से गलतियां हुई हैं. मैच के बाद उन्होंने बताया कि टीम से कहां चूक हुई है.

jacket (1) - 2026-03-02T074625.806

T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ हार के साथ ही वेस्टइंडीज का इस टी20 विश्व कप में सफर खत्म हो गया है. ये टीम का आखिरी मुकाबला था और टीम के पास इसमें जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने का मौका था. भारतीय टीम ने ज्यादा बेहतर खेल दिखाते हुए मैच में 5 विकेट से बाजी मारी. ईडन गार्डन्स के मैदान पर ये हार वेस्टइंडीज को और भी ज्यादा चुभेगी क्योंकि टीम इस मैदान पर इससे पहले कोई भी टी20 विश्व कप का मुकाबला नहीं हारी थी. मैच के बाद कप्तान शाई होप ने भी अपनी गलती मानी और बताया कि टीम के कहां चूक हुई. उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं.

विज्ञापन

 होप ने माना कुछ रन कम रह गए

वेस्टइंडीज की टीम ने भारत को ईडन गार्डन्स के मैदान पर जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य दिया था. इसे टीम इंडिया ने संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की पारी के दम पर 4 गेंद रहते ही हासिल कर लिया. इसको लेकर शाई होप कहते हैं, “हम थोड़ा पीछे रह गए. खासतौर से इस तरह के चेजिंग मैदान पर हम जिस पोजीशन में थे वहां से और बेहतर कर सकते थे लेकिन हम जैसा चाहते थे वैसी शुरुआत नहीं मिल पाई. लेकिन जब आप बोर्ड पर 190 रनों का स्कोर खड़ा करते हो तो गेंदबाजों को लड़ने के लिए स्कोर दिखता है. गेंदबाजों ने शानदार लड़ाई लड़ी तो आपको उन्हें क्रेडिट देना होगा. 190 का स्कोर एक ऐसा स्कोर होता है जो हमेशा आपके लिए काम कर सकता है, लेकिन आप सोचेंगे तो पाएंगे कि बोर्ड पर थोड़े रन और बन सकते थे.”

विज्ञापन

वेस्टइंडीज के सभी बल्लेबाजों ने दिखाया दम

वेस्टइंडीज के लिए इस मैच में सभी बल्लेबाजों की तरफ से बराबरी का योगदान देखने को मिला. टीम के लिए किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं जड़ा लेकिन इसके बाद भी टीम ने 20 ओवरों में 195 रनों का स्कोर खड़ा किया वो भी भारती की गेंदबाजी लाइनअप के सामने. कप्तान होप ने 32 रन बनाए तो वहीं उनके जोड़ीदार रोस्टन चेज ने 25 गेंदों में 40 रनों की तूफानी पारी खेली. हेटमायर ने इस मैच में 12 गेंदों में 27 रनों की आतिशी पारी खेली. अंत में पावेल और होल्डर ने 35 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 200 के करीब पहुंचाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ