स्मृति मंधाना ने एशिया कप में शतक जड़ते ही बनाए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, दिग्गजों को पीछे छोड़कर हासिल की बड़ी उपलब्धि

वुमेंस एशिया कप में टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ शानदार शतक लगाया है. उन्होंने अपनी खास पारी की बदौलत कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

Smriti Mandhana

स्मृति मंधाना ने बनाए कई रिकॉर्ड (Image: Instagram/indiancricketteam)

Smriti Mandhana Big Records: 2026 वुमेंस एशिया कप में स्मृति मंधाना ने शतक बनाकर बवाल मचा दिया है. मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ 64 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्कों की मदद से 124 रनों की आतिशी पारी खेली. उन्हें इस पारी की जरूरत भी थी. थाईलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में वो ज्यादा रन नहीं बना पाई थीं. मंधाना की इस इनिंग की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 153 रन बनाए. मंधाना ने अपने इस शतक से कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंटरनेशनल वुमेंस क्रिकेट की अब स्मृति मंधाना क्वीन बन चुकी हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वो टॉप पर पहुंच गई हैं. उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज के 10868 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. मैच से पहले उन्हें ये कारनामा करने के लिए 113 रनों की जरूरत थी. मंधाना ने एक ही पारी में मिताली के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. अब वो वुमेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैट्समैन बन गई हैं. मंधाना ने सूजी बेट्स, शार्लट एडवर्ड्स और स्टेफनी टेलर जैसी दिग्गज वुमेंस को पीछे कर बड़ा मुकाम हासिल किया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वीवीएस लक्ष्मण नहीं बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, BCCI की तरफ से आया बयान

सबसे ज्यादा शतक

मंधाना अब इंटरनेशनल वुमेंस क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उनके नाम अब 18 शतक हो गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट को पछाड़ दिया है. इन दोनों दिग्गजों के नाम 17-17 इंटरनेशनल शतक हैं. मंधाना फ्यूचर में और भी शतक लगाएंगी. अब उनका ये रिकॉर्ड शायद ही कभी कोई तोड़ पाएगा.

विज्ञापन

एशिया कप में सबसे बड़ी पारी

मंधाना ने एशिया कप में सबसे बड़ी पारी खेली है. इससे पहले श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने नाबाद 119 रन बनाए थे. उन्होंने 2024 में दांबुला के मैदान पर मलेशिया के खिलाफ कारनामा किया था. मंधाना 124 रन बनाकर उनसे आगे निकल गई हैं. उन्होंने अटापट्टू के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है.

टी20 में भारत की ओर से ज्यादा शतक

मंधाना ने अपने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक लगाया है. अब वो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में दो शतक लगाने वाली पहली वुमेंस बल्लेबाज बन गई हैं. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इससे पहले उपबल्धि हासिल की थी. उन्होंने 2018 में शतक लगाया था. वहीं मंधाना ने अपना पहला शतक 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ मारा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ