वीवीएस लक्ष्मण नहीं बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, BCCI की तरफ से आया बयान

मुंबई में BCCI की मीटिंग में बड़ी बातों पर चर्चा की गई है. हाल ही में खबरें आई थीं कि वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय क्रिकेट का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया जा सकता है. अब इस पर BCCI सचिव ने बड़ा बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं.

vvs laxman

लक्ष्मण को लेकर BCCI ने दिया अपडेट (Image: Instagram/vvslaxman281)

Update On VVS Laxman: हाल ही में खबरें सामने आई थी कि दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय क्रिकेट का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया जा सकता है. इसे लेकर अटकलें तेज हो गई थीं. ये बात इस वजह से भी चर्चा में थी कि अभी तक BCCI में इस तरह का कोई पोस्ट नहीं है. सभी सोच रहे थे कि पहली बार लक्ष्मण को इस तरह की जिम्मेदारी दी जा सकती है. खैर मुंबई में BCCI की मीटिंग के बाद सचिव देवजीत सैकिया ने डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट पद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने लक्ष्मण को लेकर चल रही अफवाहों को क्लियर कर दिया है.

विज्ञापन

अजीत अगरकर नहीं हुए शामिल

मुंबई में BCCI की मीटिंग हुई. वहां पर हेड कोच गौतम गंभीर, टेस्ट और वनडे के कप्तान शुभमन गिल और टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर भी मौजूद थे. बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया, प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण ने भी शिरकत की. ये बैठक BCCI के हेडक्वार्टर में रखी गई थी. हालांकि चीफ सलेक्टर अजीत अगरकर मीटिंग में मौजूद नहीं रहे. देवजीत सैकिया ने बताया कि वो मुंबई से बाहर थे और इस वजह से मीटिंग में शामिल नहीं हो पाए.

विज्ञापन

देवजीत सैकिया का बड़ा बयान

मीटिंग के बाद सचिव देवजीत सैकिया ने कई सवालों के जवाब दिए. वहां पर लक्ष्मण के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनने को लेकर भी सवाल पूछा गया था. सैकिया ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया. उन्होंने साफ कर दिया कि डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट पद लाने की कोई योजना नहीं है. देवजीत ने कहा, “डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जैसा कोई भी पद बिल्कुल नहीं आने वाला है. हमारा ऐसा करने का कोई प्लान नहीं है.” अब ये पूरी तरह से साफ हो गया है कि लक्ष्मण भारतीय क्रिकेट के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का कार्यभार ही संभालेंगे.

विज्ञापन

वीवीएस लक्ष्मण को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बहुत जल्द एशियन गेम्स की शुरुआत होने वाली है. वहां पर भारतीय टीम भी कम्पीट करेगी. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम का ऐलान भी कर दिया गया है. बड़ी खबर ये ही कि एशियन गेम्स में गौतम गंभीर हेड कोच की भूमिका में नहीं रहने वाले हैं. उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. लक्ष्मण पहले भी कोच बन चुके हैं. सितंबर और अक्टूबर में टीम इंडिया का शेड्यूल काफी बिजी रहने वाला है. इस वजह से ही लक्ष्मण को एशियन गेम्स के लिए कोच बनाया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ