IND W vs HKC W: स्मृति मंधाना ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, हांगकांग के खिलाफ जड़ा शानदार शतक

IND W vs HKC W: स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और शतकीय पारी खेली. उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. मंधाना सबसे ज्यादा शतक बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. इसके अलावा उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं.

मंधाना ने किया शानदार प्रदर्शन/ Image Source: Screengrab; Sony

मंधाना ने किया शानदार प्रदर्शन/ Image Source: Screengrab; Sony

IND W vs HKC W: महिला एशिया कप 2026 में 3 सितंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम और हांगकांग महिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने इस पारी के दम पर इतिहास रच दिया. मंधाना महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. इसके अलावा उन्होंने महिला क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं.

विज्ञापन

मंधाना ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मंधाना ने 64 गेंदों में 124 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के अपने नाम किए. हालांकि मंधाना इस मैच में रन आउट हो गईं. इससे पहले मैच में भी वह रन आउट हो गईं थीं.

विज्ञापन

अपने शतक के दमपर मंधाना ने महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं. उन्होंने इस मामले में मिताली राज को पीछे छोड़ दिया है. मिताली ने 10868 रन बनाए थे. वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं. लेकिन अब मंधाना ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है.

महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

10869* – स्मृति मंधाना,
10868 – मिताली राज,
10740 – सूजी बेट्स,
10273 – शार्लोट एडवर्ड्स,
10007 – स्टेफनी टेलर

विज्ञापन

इसके अलावा मंधाना सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने 18 शतक बना दिए हैं. इससे पहले मेग लैनिंग ने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक बनाए थे. उन्होंने 17 शतक बनाए हैं. मंधाना ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी को पीछे छोड़कर नया इतिहास रच दिया है.

18 – स्मृति मंधाना,
17 – मेग लैनिंग,
17 – लौरा वोल्वाड्ट,
15 – हेले मैथ्यूज,
14 – सूजी बेट्स,
14 – टैमी ब्यूमोंट

विज्ञापन

इसके अलावा महिला टी-20 एशिया कप में मंधाना सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने 120 रनों की पारी खेली. इससे पहले श्रीलंका की चमारी अथापथु ने 119 रनों की पारी खेली थी. लेकिन अब इस मामल में भी मंधाना उनसे आगे निकल गई हैं.

महिला टी20 एशिया कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

120* – स्मृति मंधाना (IND-W) बनाम HKG-W, दुबई, 2026
119* – चमारी अथापथु (SL-W) बनाम MAS-W, दांबुला, 2024
97* – मिताली राज (IND-W) बनाम MAS-W, कुआलालंपुर, 2018
81 – हर्षिता समरविक्रमा (SL-W) बनाम THA-W, सिलहट, 2022
81 – शैफाली वर्मा (IND-W) बनाम NEP-W, दांबुला, 2024

विज्ञापन

भारत ने बनाए 193 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 193/5 रन बनाए हैं. मंधाना के अलावा शेफाली वर्मा ने 17 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली. इसके अलावा प्रतिका रावल ने 12 गेंदों में 10 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ