IND W vs HKC W: हांगकांग को हराकर भारत ने दर्ज की दूसरी जीत, स्मृति मंधाना बनीं जीत की हीरो

IND W vs HKC W: महिला एशिया कप 2026 में भारत ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की. 3 सितंबर को खेले गए मुकाबले में भारत ने हांगकांग को एकतरफा हरा दिया. भारत की ओर से स्मृति मंधाना जीत की हीरो बनीं. उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली थी.

भारत बनाम हांगकांग महिला एशिय कप 2026/ Image Source: Screengrab/ Sony

भारत बनाम हांगकांग महिला एशिय कप 2026/ Image Source: Screengrab/ Sony

IND W vs HKC W: महिला एशिया कप 2026 का सातवां मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और हांगकांग महिला टीम के बीच 3 सितंबर को खेला गया. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को भारत ने आसानी के साथ अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने शानदार शतकीय पारी खेली और कई रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया. उन्होंने शानदार प्रदर्शन से हांककांग के गेंदबाजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. भारत ने 137 रनों से मुकाबला जीत लिया. अब भारतीय टीम का मुकाबला 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा.

विज्ञापन

मंधाना की शतकीय पारी के दम पर भारत ने बनाए थे 193 रन

हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरीं स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की. शेफाली 17 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गईं. लेकिन मंधाना एक छोर से खड़ी रहीं. उन्होंने 58 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने 64 गेंदों में 124 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

हालांकि वह रन आउट हो गईं. मंधाना अब महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं. मंधाना के अलावा प्रतिका रावल ने 12 गेंदों में 10 रन बनाए, ऋचा घोष ने 13 गेंदों में 11 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 9 गेंदों में 10 रन बनाए. भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे.

विज्ञापन

हांगकांग की ओर से मरीना लैम्प्लो ने 2 विकेट चटकाए. उन्होंने 4 ओवर में 46 रन खर्च किए. इसके अलावा रुचिता वेंकटेश और जॉयलीन कौर को 1-1 सफलता मिली.

ऐसी रही हांगकांग की बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी महिला हांगकांग की टीम को खराब शुरुआत मिली. कप्तान नताशा माइल्स और मारिको हिल ने पहले विकेट के लिए 2 रन जोड़े. इसके बाद मारिको हिल 4 गेंदों में बिना खाता खोले आउट हो गईं. 9 ओवर में हांकांगक की टीम केवल 29 रन ही बना पाई थी. नताशा माइल्स खासा प्रभावित नहीं कर सकीं और 27 गेंदों में 15 रनों की पारी खेलकर आउट हो गईं. भारतीय गेंदबाजों के आगे हांकांग का कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर कर सका. 16.2 ओवर में ही हांगकांग की टीम 56 रनों पर सिमट गई.

विज्ञापन

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा नंदनी शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए. वहीं, प्रेमा रावत को 2 विकेट मिले. श्री चरणी ने भी 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ