---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs WI: गौतम गंभीर ने खोला संजू सैमसन की ऐतिहासिक पारी का राज, बताया क्यों थे अब तक प्लेइंग 11 से बाहर

T20 World Cup 2026 IND vs WI: संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जिस तरह की पारी खेली उसे देख टीम इंडिया के हेड कोच काफी खुश नजर आए. उन्होंने मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू की पारी के राज खोले. उन्होंने साथ ही ये भी बताया कि अभी तक उनको प्लेइंग 11 में शामिल क्यों नहीं किया जा रहा था.

---विज्ञापन---

IND vs WI: टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम इंडिया के लिए इस मैच में जीत के हीरो संजू सैमसन रहे. उन्होंने 198 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 97 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके दम पर ही टीम इंडिया वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदने में कामयाब रही. संजू को लेकर खास बात से रही कि वो इस टूर्नामेंट की शुरुआत में ओपनिंग के लिए पहली पसंद भी नहीं थे लेकिन अहम मैच में वो टीम के लिए खड़े नजर आए. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी इस पारी के बाद संजू की जमकर तारीफ की और साथ ही इस पारी का राज भी बताया. साथ ही उन्होंने ये खुलासा भी किया कि संजू अब तक प्लेइंग 11 से बाहर क्यों थे.

गंभीर ने खोला संजू की बेहतरीन पारी का राज

टीम इंडिया की जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर काफी खुश नजर आए. उन्होंने कहा, “संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में 3 शतक जड़े हैं. हमें हमेशा से ही पता था कि उनका टैलेंट क्या है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उनका बल्ला नहीं चल रहा था ऐसे में उनका ब्रेक लेना बहुत जरूरी था लेकिन हमें पता था जब भी हमें जरूरत होगी वो आएंगे और डिलीवर करेंगे. संजू एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी है और वो ऐसे समय में टीम के लिए खड़े हुए हैं जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी.” 

---विज्ञापन---

खराब फॉर्म से गुजर रहे थे संजू

टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी. इस सीरीज में संजू सैमसन का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा था. उन्होंने खेले 5 मैचों में महज 46 रन बनाए थे. ऐसे में टी20 विश्व कप के शुरुआती मैचों से संजू को आराम दिया गया. बस यूएसए के खिलाफ उनको मौका मिला था जब अभिषेक बीमार हुए थे. इसके बाद उनको नामीबिया के खिलाफ मैच में उतारा गया और फिर जिम्बाब्वे के सामने. इस विश्व कप में अपना तीसरा मैच खेलते हुए संजू ने 97 रनों की नाबाद पारी खेल डाली. अब तक खेली 3 पारियों में वो 143 रन बना चुके हैं. 

ये भी पढ़िए-T20 WC 2026: टीम इंडिया को जीत दिलाने के बाद संजू सैमसन ने पिच पर किया इमोशनल सेलिब्रेशन, वीडियो वायरल

First published on: Mar 02, 2026 09:02 AM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola