---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 World Cup 2026 के तीसरे दिन डेब्यू करने उतरेगी ये टीम, खेले जाएंगे 3 रोमांचक मुकाबले, जानें डिटेल्स

T20 World Cup 2026: पहले और दूसरे दिन की तरह ही तीसरे दिन भी टी20 विश्व कप 2026 में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं. तीन ग्रुप की 6 टीमें पॉइंट्स टेबल में अपनी जगह मजबूत करने के लिए उतरेगी. आइए आपको बताते हैं तीनों मुकाबलों की पूरी डिटेल्स

Author Written By: Nikhil Updated: Feb 9, 2026 00:05

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हो चुकी है. टूर्नामेंट को शुरू हुए महज 2 दिन का समय ही हुआ है और अब तक खेले गए 6 मैचों में कमाल के मुकाबले देखने को मिले. ऐसे में अब टूर्नामेंट के तीसरे दिन हर किसी की नजरें रहेंगी. तीसरे दिन के खेल में एक टीम टी20 विश्व कप में अपना डेब्यू करने के लिए उतरेगी. 9 फरवरी को ग्रप ए का कोई भी मुकाबला नहीं खेला जाएगा. ग्रुप बी, सी और डी की टीमें पॉइंट्स टेबल में अपनी जगह मजबूत करने के लिए मैच खेलने के लिए उतरेंगी. आइए आपको भी बताते हैं तीसरे दिन कौन-कौन से मुकाबले खेले जाएंगे.

टी20 विश्व कप में डेब्यू करने उतरेगी इटली

इस बार के टी20 विश्व कप में इटली की टीम पहली बार खेलने के लिए उतरेगी. टीम के लिए ये पहली टी20 विश्व कप होगा. टीम के कप्तान वेन मैडसेन को अपने खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इटली के सामने चुनौती पेश करेगी स्कॉटलैंड की टीम जो कि अपने पहले मैच में हार का सामना कर चुकी है. स्कॉटलैंड इस मैच में जीत का खाता खोलना चाहेगी. ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर सुबह 11 बजे से खेला जाएगा.

जिम्बाब्वे के सामने उतरेगा ओमान

9 फरवरी को ग्रुप बी में जिम्बाब्वे और ओमान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. ये मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी. इन दोनों ही टीमों के लिए ये इस टी20 विश्व कप का पहला मैच होगा. सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे की टीम काफी मजबूत दिख रही है तो वहीं ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह भी टीम को नई बुलंदियों पर ले जाना चाहेंगे. 

---विज्ञापन---

साउथ अफ्रीका करने उतरेगी आगाज

साउथ अफ्रीका की टीम इस टी20 विश्व कप का अपना पहला मुकाबला कनाडा के खिलाफ खेलने उतरेगी. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका की टीम इस मैच में जीत के शुरुआत करना चाहेगी तो वहीं कनाडा भी बाकी एसोसिएट टीमों की तरह ही प्रदर्शन करना चाहेगी. ये मुकाबले शाम 7 बजे शे शुरू होगा.

ये भी पढ़िए- T20I का सबसे शर्मनाक आंकड़ा, अनचाही रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी का नाम

First published on: Feb 09, 2026 12:05 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.