---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

T20I का सबसे शर्मनाक आंकड़ा, अनचाही रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी का नाम

T20 World Cup 2026 SL vs IRE: श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी के नाम आयरलैंड के खिलाफ मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इस मैच में टीम को जीत तो मिल गई है लेकिन शनाका का नाम अनचाही रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है. वो इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2026 SL vs IRE: टीम विश्व कप में मेजबान श्रीलंका ने भी जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज कर दिया है. टीम ने अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड को 20 रनों से हराकर 2 महत्वपूर्ण अंक हासिल किए. टीम ने तो ये मुकाबला जीत लिया लेकिन एक स्टार खिलाड़ी दासुन शनाका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है जो कि कोई भी खिलाड़ी अपने नाम नहीं करना चाहेगा. आयरलैंड के खिलाफ इस मैच में वो अपना खाता तक नहीं खोल पाए. आइए आपको भी बताते हैं उनके इस अनचाहे रिकॉर्ड के बारे में…

सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका आयरलैंड के खिलाफ मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए. बैरी मैकार्थी की गेंद पर शनाका मार्क एडेयर को कैच थमा बैठे. इसी के साथ अब वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. वो अपने करियर में कुल 16 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं. शनाका से पहले ये रिकॉर्ड रवांडा क्रिकेट टीम के बल्लेबाज जैप्पी बिमेनिमाना के नाम था. जैप्पी टी20 इंटरनेशनल में 15 बार डक पर आउट हो चुके हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग का नाम आता है.

---विज्ञापन---

शनाका का टी20 इंटरनेशनल करियर

दासुन शनाका का टी20 इंटरनेशनल करियर आंकड़ों के लिहाज से कुछ खास नजर नहीं आता है. उन्होंने अब तक श्रीलंका के लिए 125 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान खेली 113 पारियों में 19.63 की औसत से 1747 रन बनाए. साथ ही उनका स्ट्राइक रेट भी 124.61 का रहा है. इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 71 पारियों में 43 विकेट हासिल किए हैं. इस विश्व कप में वो श्रीलंकाई टीम की कप्तानी कर रहे हैं. 

ये भी पढ़िए- 4 वाइड, नो बॉल और हैट्रिक का मौका…T20 WC 2026 में देखने को मिला रोमांच से भरपूर ओवर

First published on: Feb 08, 2026 11:35 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola