Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Final Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच के दिन अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह से साफ है. ऐसे में इस मैच में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी. क्वालीफायर 1 के मैच में गुजरात के हराकर आरसीबी ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी तो वहीं गुजरात की टीम ने क्वालीफायर 2 में राजस्थान को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है. दोनों ही टीमें एक-एक बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी हैं और इस बार दूसरे खिताब पर नजरें होंगी. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Final: कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले को फैंस लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. टीवी पर देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर रुख करना होगा तो वहीं ओटीटी पर देखने के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
RCB vs Gujarat Titans IPL 2026 Final: मौसम और पिच का मिजाज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच का मुकाबला पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की नंबर 6 की पिच बल्लेबाजों को ज्यादा रास नहीं आती. सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस पिच पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों को बराबरी का मौका मिलेगा. जो भी टीम दोनों डिपार्टमेंट में शानदार खेल दिखाएगी वो जीत हासिल करेगी. इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है.
मौसम की बात करें तो इस 31 मई मैच के दिन अहमदाबाद का मौसम साफ रहने की उम्मीद है. मैच के टॉस के वक्त तापमान लगभग 39 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है. इस दिन बारिश की कोई आशंका नहीं है.
Royal Challengers Bengaluru vs GT IPL 2026 Final: प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार
RCB vs GT IPL Final 2026: हेड टू हेड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. आरसीबी की टीम ने 5 बार जीत हासिल की है तो वहीं 4 मैचों में गुजरात टाइटंस ने भी बाजी मारी है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात के आंकड़े बेहद ही शानदार नजर आते हैं.