IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने जीती ऑरेंज कैप, शुभमन गिल और साईं सुदर्शन के आउट होते ही रच डाला इतिहास

IPL 2026: आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं. उनके आउट होते ही वैभव सूर्यवंशी की किस्मत चमक उठी है. इस सीजन की ऑरेंज कैप अब उनके नाम हो चुकी है. आइए आपको भी बताते हैं ऐसा कैसे हुआ.

jacket - 2026-05-31T201647.567

IPL 2026 Orange Cap Winner: आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और साईं सुदर्शन बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं. शुभमन गिल इस मैच में 8 गेंदों का सामना करते हुए महज 10 रनों की पारी खेल पाए को वहीं सुदर्शन भी केवल 12 रन ही बना पाए. इन दोनों खिलाड़ियों के फ्लॉप होते ही वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. इस सीजन वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इसी के साथ उन्होंने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा कर लिया है. इन दोनों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज ऑरेंज कैप की रेस में नहीं है जो फाइनल में खेल रहा हो.

विज्ञापन

ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

अहमदाबाद में होने वाले इस फाइनल मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे टॉप पर थे लेकिन शुभमन गिल और साईं सुदर्शन के पास उनको पीछे छोड़ने का मौका था. जैसे ही ये दोनों खिलाड़ी सस्ते में आउट हुए ऑरेंज कैप पर वैभव का कब्जा पक्का हो गया. इस फाइनल मैच में खेल रहे विराट कोहली वैभव से 176 रन पीछे हैं. ऐसे में वो वैभव को पीछे छोड़ पाएंगे ये मुश्किल ही है. विराट के नाम इस सीजन 15 मैचों में 50 की औसत से 500 रन हैं. वैभव आईपीएल के इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन

IPL 2026 में जमकर गरजा वैभव का बल्ला

आईपीएल 2026 वैभव सूर्यवंशी के लिए टूर्नामेंट का महज दूसरा सीजन ही था. उन्होंने 15 साल की उम्र में इस सीजन धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की है. राजस्थान के लिए खेलते हुए उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 48.50 का रहै तो वहीं स्ट्राइक रेट 237.31 का रहा. इस लिस्ट में उनके बाद शुभमन गिल का नाम है. गिल ने इस सीजन टीम के लिए खेले 16 मैचों में 732 रन बनाए हैं तो वहीं सुदर्शन ने तीसरे नंबर पर 722 रन बनाए हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ